फेसबुक यूजर के लिए खुशखबरी, यूजर अपनी बात को किसी भी भाषा में कर सकते अनुवाद
अब फेसबुक यूजर किसी भी बात की जानकारी किसी भी भाषा में कर सकते है। इसके लिए एक तकनीक का ईजाद किया गया है ताकि यूजर्स को किसी प्रकार की तकलीफ न हो सके।
पटना [जेएनएन]। तकनीक ने बहुत विकसित कर लिया है। कहीं भी किसी चीज की जानकारियां लेने के लिए अब भाषा आड़े नहीं आएगी। चाहे मोबाइल पर जानकारी लेनी हो या वाट्सएप पर या फिर फेसबुक पर। तकनीक ने अपने को इतना विकसित कर लिया है कि लोगों के सामने किसी बात को समझने के लिए भाषा आड़े नहीं आएगी। बस किसी भी भाषा में बात करने और समझने के एक क्लिक की जरूरत है और आपके सामने मनपसंद भाषा में सारी बातों की जानकारी मिल जाएगी।
फेसबुक के बारे में कई जानकारियां मिली है। इनमें मैसेंजर एप के नए फीचर भी अब दिखने को मिल रहे है। इनमें से एक है कि फेसबुक अब अपने मैसेंजर में यूजर को रियल टाइम अनुवाद की सुविधा देगा। एआइ की मदद से यूजर को विभिन्न भाषाओं टेक्सट कन्वर्सेशन का अनुवाद करके दिए जाएंगे। मैसेंजर आज के दौर में एक बिजनेस टूल भी बन चुका है, जिसके जरिए ग्राहकों से बातचीत की जा रही है। मैसेंजर चीफ डेविड मार्क्स ने बताया कि बिना भाषाई बाध्यता के एक-दूसरे से बातचीत हो जाने को हम प्राथमिकता देते हैं। मार्क्स ने बताया कि मैसेंजर के जरिए विक्रेता से लेकर ग्राहक तक, विभिन्न भाषाओं में संवाद करते हैं। कहा गया कि अतिरिक्त भाषाएं व अन्य देशों को भी इसके फायदों से जोड़ा जाएगा। मैसेंजर में पहले से ही 'एम' नाम का एआइ मौज़ूद है, जो सर्विस को मजबूती देगा। इसके अलावा अमेजन नया ट्रासलेशन फीचर लेकर आई है। माइक्रोसॉफ्ट इसके लिए स्काइप मैसेजिंग सेवा में अनुवाद की सुविधा देती है। गूगल ने भी पिछले साल पिक्सल इयर बड्स उतारे थे, जिनमें रियल टाइम अनुवाद की सेवा दी थी। यह कई भाषाओं के अनुवाद करने में सक्षम है। इससे अलग नीदरलैंड्स के स्टार्टअप ट्रैविस सीईएस शो में उतारा गया था। इसमें भी अनुवाद की सुविधा दी गई थी। अनुवाद के साथ नए मैसेंजर में बबल्स भेजने का भी फीचर आएगा। यह स्मार्टफोन के ऑगमेंटिड रिएलिटी का हिस्सा होगा। उदाहरण के लिए मैसेंजर यूजर अपने हिसाब से सामने के सीन को एआर के जरिए देख सकते हैं। इसमें विभिन्न जानवर, डिजाइन आदि की थीम इस्तेमाल में लाई जा सकती है।