Move to Jagran APP

समझो-समझाओ देश बचाओ यात्रा में बोले कुशवाहा, CAA-NRC के नाम पर किया जा रहा गुमराह

समझो-समझाओ देश बचाओ यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को सहरसा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र पर निकाली भड़ास।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 10:03 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 10:11 PM (IST)
समझो-समझाओ देश बचाओ यात्रा में बोले कुशवाहा, CAA-NRC के नाम पर किया जा रहा गुमराह
समझो-समझाओ देश बचाओ यात्रा में बोले कुशवाहा, CAA-NRC के नाम पर किया जा रहा गुमराह

सहरसा, जेएनएन। समझो-समझाओ, देश बचाओ यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को सहरसा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी के नाम पर केंद्र सरकार और एनडीए लोगों को गुमराह कर रहा है। इसमें कहीं से भी भाजपा से कम दोषी नीतीश कुमार नहीं हैं। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज देश में आर्थिक संकट पर बहस करने, गरीबों के बच्चों को अच्छी तालीम देने, अपराध, बलात्कार आदि पर बहस करने के बजाय दूसरी बातों पर बहस हो रही है। एनडीए द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा, यह लाखों विदेशियों को एक साथ नागरिकता देने का कानूनी संशोधन है, जिससे हमारे देश के मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि हर जाति-धर्म के लोगों की हकमारी होगी। उन्होंने लोगों से इस साजिश को समझने व एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। 

कुशवाहा ने कहा कि लोगों को यह समझना जरूरी है कि एनआरसी के जरिए भारत के 130 करोड़ लोगों की नागरिकता का सबूत मांगा जाएगा। जो अपने बाप-दादाओं के खेत-खलिहान के कागजात नहीं दिखा पाएंगे, उन्हें विदेशी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी नागरिकों की ङ्क्षचता तो कर रही है, लेकिन देश के लोगों को रोजगार मुहैया कराने और उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए गंभीर नही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.