Move to Jagran APP

बिहार में लड़की लेकर आ गई लड़के के घर बरात, बिना पंडित के आपसी रजामंदी से हुई शादी

बिहार में कोरोना काल के दौरान हो रहीं शादियां अकसर सुर्खियों में रहती हैं। इसी तरह का एक विवाह सिवान में हुआ। यहां लड़की पक्ष के लोग लड़के वालों के घर बरात लेकर पहुंच गए। बिना पंडित के ही आपसी रजामंदी से शादी संपन्न हुई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 07:12 PM (IST)
बिहार में लड़की लेकर आ गई लड़के के घर बरात, बिना पंडित के आपसी रजामंदी से हुई शादी
बिहार के सिवान में लड़की वाले लड़के के घर बरात लेकर आए। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संसू, नौतन (सिवान): कोरोना वायरस की मार से हर तबका परेशान है। आमदनी घटी तो लोग कम खर्च में अपने कार्यों को निपटाने लगे हैं। सबसे ज्यादा तो मांगलिक कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। धूमधाम से हजारों लोगों को अपने यहां आमंत्रण देकर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले परिवार सिर्फ गिनेचुने रिश्तेदारों तक सिमट कर रह गए हैं। बिहार के सिवान में हुई एक शादी चर्चा में है। लड़की पक्ष के लोग लड़के वालों के यहां बरात लेकर पहुंचे और बिना पंडित से विवाह संपन्न हुआ। 

prime article banner

रिश्तेदारों के साथ लड़के के घर पहुंचे लड़की वाले

नौतन प्रखंड के गंभीरपुर गांव में गुरुवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली। विवाह में पहली बार वधू पक्ष के लोग वर पक्ष के यहां रिश्तेदारों संग बरात लेकर पहुंच गए। इतना ही नहीं, इस शादी में सबकुछ वैसा ही हो रहा था, जैसा अन्य विवाह में होता है। दूसरा अंतर यह था कि पंडित और हजाम विवाह में नहीं थे। शादी में बिना पंडित के मंत्रोच्चारण और नाई द्वारा किए जाने वाले कार्यों के ही विवाह संपन्न हुआ। इस शादी की चर्चा गंभीरपुर गांव के अलावा आसपास के कई गांव में खूब हो रही है।

पूरे समाज के बीच पत्नी को किया स्वीकार

बताया जाता है कि नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी हरेराम मांझी के पुत्र अमृत मांझी ने 15 जुलाई को प्रखंड के हीरमकरियार निवासी किसान मांझी की पुत्री रमिता के साथ स्वेच्छा से शादी की। पूरे समाज के बीच अमृत मांझी ने रमिता को अपनी धर्मपत्नी स्वीकार किया। इस दौरान लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। मौके पर बड़ी काफी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर घर में लड़के और लड़की जन्म लेते हैं, लेकिन जिसकी जैसी आमदनी रहती है, वह परिवार उस हिसाब से अपने बच्चों की शादी संपन्न कराता है। इस महंगाई व कोरोना काल में इस प्रकार की शादी काफी सराहनीय है। ऐसा ही अन्य लोगों को भी करना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.