Move to Jagran APP

ब्वायफ्रेंड के लिए बहन से कराई पति की शादी, फिर बदला मन तो सामने आई ये समस्या; हैरान कर देगी पटना की यह लव स्‍टोरी

Unique Love Story पैसे और ब्वायफ्रेंड के लिए पति को छोटी बहन को सौंप दिया। कोर्ट में शादी भी करा दी और फिर वह अपने ब्वायफ्रेंड के पास चली गई। बाद में ब्वायफ्रेंड ने साथ छोड़ दिया। पैसे तो थे लेकिन उसे पुराने दिन याद आने लगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 11:07 AM (IST)
ब्वायफ्रेंड के लिए बहन से कराई पति की शादी, फिर बदला मन तो सामने आई ये समस्या; हैरान कर देगी पटना की यह लव स्‍टोरी
पटना में पैसे के लिए पत्नी ने बहन से पति की शादी करा दी। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: ये कहानी लगती फिल्मी है, मगर सच है। पैसे और ब्वायफ्रेंड के लिए पति को छोटी बहन को सौंप दिया। कोर्ट में शादी भी करा दी और  फिर वह अपने ब्वायफ्रेंड के पास चली गई। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ब्वायफ्रेंड ने साथ छोड़ दिया। पैसे तो थे, लेकिन उसे पुराने दिन याद आने लगे। खुद को अकेला महसूस करने लगी। वापस लौट कर छोटी बहन से मिली। पति के साथ वापस पहले की तरह रहने की बात कही, लेकिन अब छोटी बहन जिसे पति मान चुकी है, उसके बारे में कुछ सुनना तक पसंद नहीं कर रही। बड़ी बहन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बात-विवाद इतना बढ़ गया कि मामला महिला थाने तक पहुंच गया। महिला थानाध्यक्ष उस वक्त थाने में नहीं थी। दोनों बहनों और उनके पति को शनिवार को थाने पर बुलाया गया है। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: शादी से पहले 'तू ही हकीकत, ख्वाब तू, दरिया तू...' कहता था और आज यह दिन आ गया, पश्चिम चंपारण की घटना

  • - छोटी बहन से पति की करा दी कोर्ट मैरिज, खुद चली गई ब्वायफ्रेंड के पास 
  • - पैसा की कमी और ब्वायफेंड के साथ छोड़ने पर बहन से पति को लेकर विवाद 
  • - बहन के खिलाफ शिकायत व पति की मांग को लेकर महिला थाने पहुंची पीड़िता 

नौकरी के दौरान लड़ने से हुई जान पहचान

बताया जा रहा है कि लड़की पटना में रहकर नौकरी करती थी। उसकी एक लड़के से जान पहचान हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच, लड़की की किसी दूसरे युवक से शादी हो गई, जो युवक मधेपुरा का है। लड़की ने उससे शादी भी कर ली। कुछ दिनों बाद वह वापस ब्वायफ्रेंड के पास जाना चाहती थी। इसके लिए वह अपनी छोटी बहन और पति को मना ली। फिर दोनों का कोर्ट मैरिज करा दिया। अब जब उसकी जरूरतें पूरी नहीं हो रहीं और ब्वायफ्रेंड भी साथ छोड़ दिया तो वह वापस अपने पति के साथ रहना चाहती है। अब छोटी बहन मान नहीं रही है।

यह भी पढ़ें: CM Nitish Kumar के लिए चिराग पासवान के बाद RJD ने भी कह दी बड़ी बात, मुजफ्फरपुर में उठाए कई सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.