Move to Jagran APP

दहेज मांगने के बाद लगाया अनोखा आरोप-'आपके देवता हैं खराब' जानिए पूरी कहानी

दहेज की मन मुताबिक रकम नहीं मिलने के बाद दूल्हे के पिता ने दुल्हन के परिवार वालों पर अनोखा आरोप लगाया। कहा कि आपके देवता ही खराब हैं, इसीलिए आपके यहां शादी नहीं कर सकते। जानिए....

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 02:55 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 02:55 PM (IST)
दहेज मांगने के बाद लगाया अनोखा आरोप-'आपके देवता हैं खराब' जानिए पूरी कहानी
दहेज मांगने के बाद लगाया अनोखा आरोप-'आपके देवता हैं खराब' जानिए पूरी कहानी

पटना, जेएनएन। दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर दूल्हे के पिता ने दुल्हन के परिवार पर अनोखा आरोप लगाया जिसे सुनकर परिवार के साथ ही गांव के भी सभी लोग हतप्रभ हैं। दूल्हे के पिता ने दुल्हन के परिवारवालों से कहा कि आपके यहां के देवता खराब हैं अब पांच लाख रुपये दीजिएगा तभी शादी करेंगे। दुल्हन  के परिजनों ने एसपी के जनता दरबार में गुहार लगायी है। 

loksabha election banner

दरअसल, झारखंड के पलामू जिले के एक गांव के रहनेवाले रंजय कुमार ने अपनी बहन की शादी बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगला गांव में पंकज कुमार से बीते दिसंबर महीने में तय की थी।जिसके बाद लड़केवाले अपने रिश्तेदारों के साथ उसकी बहन को देखने उसके घर भी आए थे और लड़की देखने के बाद कहा कि हमें लड़की बहुत पसंद है, आपलोग आकर छेका कर लीजिए।

इसके बाद लड़की के पिता ने लड़केवालों को एक लाख रुपये नकद दिये और बाइज्जत उनकी विदाई भी की, लेकिन फिर लड़केवालों का रंग-ढंग बदलने लगा और वे लोग शादी करने से इनकार करने लगे। जब लड़की के परिजनों ने लड़केवालों से बातचीत की, तो पंकज के पिता ने कहा कि आपके देवता खराब हैं इसीलिए आपके यहां शादी नहीं करेंगे।

इसके बाद लड़कीवालों को हैरानी हुई। जब लड़कीवालों ने पैसे लौटाने की बात की, तो लड़के वालों ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया और पांच लाख रुपये दहेज की मांग की। पंकज के पिता ने कहा कि पांच लाख रुपये दीजियेगा, तो शादी कर लेंगे। यह सुनकर लड़कीवालों के पैर की जमीन खिसक गई।

इसकी गुहार लेकर वो एसपी के जनता दरबार में पहुंचे। लड़की के भाई ने एसडीपीओ अनूप कुमार से गुहार लगाते हुए लड़केवालों पर कार्रवाई करने की मांग की। एसडीपीओ ने रफीगंज थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.