Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: नवादा व जमुई में कांग्रेस पर बरसे राजनाथ, कहा गरीबों को बरगला रहे हैं राहुल

बिहार में पहले चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार में शनिवार को नवादा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह। नवादा के साथ ही जमुई में भी उन्‍होंने चुनावी सभा को संबोधित किया

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 08:21 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: नवादा व जमुई में कांग्रेस पर बरसे राजनाथ, कहा गरीबों को बरगला रहे हैं राहुल
लोकसभा चुनाव: नवादा व जमुई में कांग्रेस पर बरसे राजनाथ, कहा गरीबों को बरगला रहे हैं राहुल

नवादा/जमुई जागरण टीम। बिहार में पहले चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार में शनिवार को नवादा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के गरीब-गुरबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। सरकार की तमाम योजनाएं दिल्ली से चलकर सीधे गांव की जनता तक पहुंच रही हैं। राजनाथ सिंह नवादा के आइटीआइ मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। नवादा में उन्होंने लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह के समर्थन में सभा की। इसके पहले उन्होंने लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान के समर्थन में जमुई में चुनावी सभा की तथा वहां भी राहुल गांधी पर करारा तंज कसा। साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनेंगे। 

prime article banner

नवादा की सभा में राहुल पर निशाना

नवादा में अपने 20 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और बिहार में बने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गरीबी उन्मूलन की बातों पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 55 साल तक तो देश में उन्हीं का राज रहा। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी सबने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी गरीबी हटाने की बात कही थी, पर हुआ क्या, देश जानता है। 

कांग्रेस में बिचौलियों का राज था

देश के चौकीदार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी जवाबदेही के साथ देश का विकास करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के शासन में गरीबों के महज 25 लाख आवास बने। वहीं नरेंद्र मोदी की सरकार में 5 सालों में ही रिकॉर्ड 1 करोड़ 30 लाख पक्का आवास गरीबों को दिए गए। कांग्रेस के समय में आजादी से लेकर 2014 तक 40 फीसदी घरों में ही शौचालय था। आज देश की 98 फीसद घरों में शौचालय है। कांग्रेस की सरकार में बिचौलियों का राज था। भ्रष्टाचार चरम पर रहा। 

महागठबंधन पर भी बोले 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में कई मंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। कई जेल भी गए, लेकिन मोदी की सरकार में सबकुछ जनता के सामने है। 5 सालों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये जो बिचौलियों के हाथों में जाते उसे मोदी सरकार ने बचाकर जनता पर खर्च किया। महागठबंधन को लेकर कहा कि इनके कई नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रवाद को लेकर मोदी सरकार का गुणगान किया। 

जमुई में चिराग के समर्थन में सभा 

इसके पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह जमुई पहुंचे। वहां उन्होंने रामविलास पासवान के बेटे लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान के समर्थन में चुनावी सभा की। उन्होंने एनडीए को जीताकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की जनता से अपील की। जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगर केन्द्र सरकार चलती रही तो 2030 तक भारत दुनिया के तीन शक्तिशाली देशों में एक होगा। चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश हो गया है, जिसके पास अंतरिक्ष में सेटेलाइट को मार गिराने की क्षमता है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया तो सेना के पराक्रम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। उसी तरह वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर भी कोई अंगुली नहीं उठा सकता है। 

भीड़ ने कहा कि राहुल नौसिखिया हैं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर वार करते हुए उनके घोषणा पत्र को फर्जी करार दिया और जनता से सवाल किया कि गरीबों को ये 72 हजार रुपये कैसे देंगे? राजनाथ के इस सवाल पर भीड़ ने राहुल गांधी को नौसिखिया बताया। पुलवामा हमले के बाद सेना के पराक्रम की चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया, जबकि 2008 में मुंबई के ताज होटल पर हुए हमले के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने चुप्पी साध ली थी। अब यही लोग सेना के पराक्रम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस पर बरसते हुए राजनाथ ङ्क्षसह ने कहा कि युद्धवीर लाशें नहीं गिना करते, बल्कि गिद्धवीर लाशें गिना करते हैं। 

रामविलास पासवान भी बोले

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का परचम लहरा है। राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर विकास की गंगा बहा रही है। सरकार दलित आदिवासी की रक्षा के साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। आज गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का विरोध भी विपक्ष के लोग कर रहे हैं। सभा को सांसद एवं राजग प्रत्याशी चिराग पासवान, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, पूर्व विधायक अजय प्रताप, पूर्व विधायक सुमित कुमार ङ्क्षसह ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.