Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री पारस ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से किया आग्रह, लालगंज प्रखंड को बाढ़ग्रस्‍त घोषित करें

वैशाली जिले का लालगंज प्रखंड बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित है। इसको देखते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने प्रखंड को बाढ़ग्रस्‍त घोषित करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने यह अनुरोध सीएम नीतीश कुमार से किया है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 07:57 AM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 08:09 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री पारस ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से किया आग्रह, लालगंज प्रखंड को बाढ़ग्रस्‍त घोषित करें
सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस (Union Minister Pashupati Kumar Paras) ने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के लालगंज प्रखंड को बाढ़ग्रस्‍त घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है। पारस ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से आग्रह करते हुए कहा कि मंगलवार को सररिया पंचायत के जफराबाद में घघड़ा बांध टूट जाने से बाढ़ की भंयकर स्थिति उत्पन्न हो गई है। लालगंज के पूरे इलाके में तेजी से बाढ़ का पानी फैलने से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

loksabha election banner

बाढ़ से बड़े पैमाने पर हुई है तबाही 

पारस ने कहा कि पहली बार बाढ़ से लालगंज में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है, किसानों द्वारा लगाए गए हजारों एकड़ की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार और हाजीपुर जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। पारस ने लालगंज के सभी पंचायतों में  सामुदायिक रसोईघर की व्यवस्था कराने, विस्थापितों के लिए सरकारी सुविधा एवं पशुओं के लिए पशुचारा और मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच व्यवस्था कराने की भी मांग मुख्यमंत्री से की है। 

वैशाली के तीन प्रखंड हैं बाढ़ से सबसे ज्‍यादा प्रभावित 

बता दें कि वैशाली जिले में लालगंज, भगवानपुर और वैशाली प्रखंड बाढ़ से सबसे ज्‍यादा प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से वैशाली प्रखंड के ऐतिहासिक स्‍थलों पर खतरा मंडराने लगा है। अशोक स्‍तंभ, बुद्ध रेलिक स्‍तूप आदि जगह पानी में घिरे हुए हैं। इस कारण इन्‍हे काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। गंगा के अलावा गंडक और अन्‍य नदियों का जलस्‍तर बढ़ा हुआ है। इस कारण आम अवाम भी काफी परेशानी में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.