Move to Jagran APP

यूपी की दाे महिलाएं बिहार में कर रही थीं गंदा काम, बेगूसराय के बरौनी जंक्‍शन पर ऐसे हुआ पर्दाफाश

उत्‍तरप्रदेश से आकर बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्‍शन पर रेल यात्रियों के साथ गंदा काम करने वाली दो महिलाओं को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। दो महिलाएंं यूपी के बलिया जिले की रहने वाली हैं। उन्‍हें पुलिस ने जेल भेज दिया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 10:18 AM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 10:18 AM (IST)
यूपी की दाे महिलाएं बिहार में कर रही थीं गंदा काम, बेगूसराय के बरौनी जंक्‍शन पर ऐसे हुआ पर्दाफाश
बरौनी जंक्‍शन पर यूपी की दो महिलाएं गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर

बरौनी (बेगूसराय), संवाद सूत्र। यूपी से आकर बिहार के बेगूसराय में दो महिलाएं रेल यात्रियों के सामान की चोरी में लगी थीं। इसका पर्दाफाश रेल पुलिस उपाधीक्षक गौरव पांडेय के नेतृत्व में बरौनी जीआरपी की ओर से चलाए गए सघन जांच-पड़ताल में हुआ।  इस दौरान बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार व पांच के पश्चिमी छोर से दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की गई। उनके पास से चोरी की मोबाइल, जेवर, नकदी बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि ये सब चोरी के हैं। पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ महिलाएं चेारी के काम में जुटी हैं। इसके बाद पुलिस ने सघन अभियान चलाकर दोनों को पकड़ा। 

loksabha election banner

उतरप्रदेश के देवरिया और बलिया जिले की हैं दोनों

रेलयात्रियों को निशाना बनाती थीं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय चौक निवासी नजरे आलम की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी एवं इसी इलाके की रामलाल की 40 वर्षीय पत्नी चंदा देवी के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। ये महिलाएं ट्रेन की बोगियों और प्‍लेटफार्म पर यात्रियों के सामान चुराती थीं। वे इतनी चालाकी से घटना को अंजाम देती थीं कि किसी को पता भी नहींं चलता था। 

घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप 

वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा वभनगामा निवासी जय जय राम यादव की पत्नी किरण देवी ने वीरपुर थाना में बखतपुर टोला सुल्तानपुर के वार्ड संख्या एक के निवासी राम सेवक महतो, अनिल महतो, सुनील महतो सहित आठ नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में ट्रैक्टर, बाइक पर सवार होकर हरवे हथियार, लाठी, डंडे, खंती से लैस होकर घर पर चढ़ाई कर गाली गलौज करने, घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.