Move to Jagran APP

सिवान के घायल मरीजों की स्थिति में सुधार, दो की हालत गंभीर

सिवान में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल आठ मरीजों को पीएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM (IST)
सिवान के घायल मरीजों की स्थिति में सुधार, दो की हालत गंभीर
सिवान के घायल मरीजों की स्थिति में सुधार, दो की हालत गंभीर

पटना। सिवान में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल आठ मरीजों को पीएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जबकि अन्य की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

loksabha election banner

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि सभी मरीजों के इलाज के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। पीएमसीएच में भर्ती कृष्णा राम की छाती में दर्द है, लेकिन वह बातचीत कर रहा है। उसकी तबीयत धीरे-धीरे सुधर रही है। शंभू राम का सिर फटा है। उनका सीटी स्कैन हुआ है, आंतरिक चोट नहीं है। अनूप राम का पैर टूट गया है, वह बातचीत कर रहा है। उनके पैर में सूजन होने के कारण फिलहाल प्लास्टर नहीं किया गया है। सूजन कम होने के बाद प्लास्टर किया जाएगा। धनराज के सिर में गंभीर चोट है। वह बेहोश है। धनराज की मां भागमणि देवी का कहना है कि कल से अब तक आंख नहीं खोला है। वहीं राजा कुमार भी कुछ बोल नहीं पा रहा है। नागेंद्र राम की छाती में चोट है, लेकिन वह बातचीत कर रहा है। अमरदीप भी बातचीत कर रहा है। पप्पू कुमार के हाथ एवं पैर दोनों में गंभीर चोट है।

तिलक समारोह से लौटने के दौरान हादसा

सभी घायल सिवान के हरपुर टोले के रहने वाले हैं, जो शनिवार की रात दन-ददौली में शिव नारायण राम की बेटी का तिलक चढ़ाने गए थे। तिलक चढ़ाकर रात में लौट रहे थे, उसी बीच सड़क दुर्घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.