रेस्ट हाउस में चल रही थी रंगीन पार्टी, नशे में धुत मिला IOC का चीफ मैनेजर
बिहार में शराबबंदी कानून के उल्लंघन की घटनाएं आए दिन सामने आ रहीं हैं। ताजा मामला इंडियन ऑयल के दो अधिकारियों की नशे की हालत में गिरफ्तारी का है।
पटना [जेएनएन]। रात रंगीन थी। जाम छलक रहे थे। इतने में रंग में भंग पड़ गया। अचानक पहुंची पुलिस को देखकर सबके होश उड़ गए। मामला इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) के पटना स्थित ट्रांजिट गेस्ट हाउस का है। वहां देर रात छापेमारी कर पुलिस ने नशे में धुत चीफ मैनेजर एसके चौधरी सहित दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पटना में इंडियन ऑयल के अधिकारी गेस्ट हाउस में पार्टी कर रहे थे। वहां उनके लिए खास इंतजाम किए गए थे। लेकिन, इसकी भनक पुलिस को लग गई। देर रात पुलिस ने छापा मारा तो वहां से शराब सहित अन्य आपत्तिजनक समान बरामद किए गए।
घटना के संबंध में सोमवार को एएसपी राकेश दुबे ने बताया कि इंडियन ऑयल के दो अधिकरी चीफ मैनेजर एसके चौधरी एवं मेटेरियल मैनेजर बीके गोप को शराबंदी कानून के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, गिरफ्तार चीफ मैनेजर ने शराब नहीं पीने की बात कही।