Move to Jagran APP

मुश्ताक अली टी-20 के लिए ट्रायल मैच कल से, प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएगी बिहार की टीम

बिहार क्रिकेट संघ की ओर से इसके ट्रायल मैचों के लिए पांच टीमों का चयन किया गया है जिसके मुकाबले शनिवार से मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह नौ बजे से बिहार सनराइजर्स और बिहार कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 03:12 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 03:37 PM (IST)
मुश्ताक अली टी-20 के लिए ट्रायल मैच कल से, प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएगी बिहार की टीम
मैच के पहले ग्राउंड तैयार करते कर्मी।

जागरण संवददाता, पटना: सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेट के लिए बिहार टीम में चयन के लिए एक बार फिर स्टार रणजी क्रिकेटरों के साथ युवा खिालाड़ियों को मौका मिलेगा। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से इसके ट्रायल मैचों के लिए पांच टीमों का चयन किया गया है, जिसके मुकाबले शनिवार से मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह नौ बजे से बिहार सनराइजर्स और बिहार कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से बिहार सुपर किंग्स और बिहार राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। 17 अक्टूबर को बिहार सनराइजर्स-राइडर्स, बिहार इंडियंस-सुपरकिंग्स, 18 अक्टूबर को बिहार इंडियंस-राइडर्स, बिहार सुपरकिंग्स-कैपिटल्स, 19 अक्टूबर को बिहार सनराइजर्स-सुपरकिंग्स, बिहार कैपिटल्स-इंडिंयंस, 20 अक्टूबर को बिहार कैपिटल्स-राइडर्स, बिहार सनराइजर्स-इंडियंस के बीच मुकाबले होंगे।

loksabha election banner

चार नवंबर से दिल्ली में टूर्नामेेंट, पवन कुमार होंगे हेड कोच

बिहार क्रिकेट संघ के कार्यकारी सचिव संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के बाद अंतिम रूप से बिहार टीम का चयन होगा। चयनित टीम 27 अक्टूबर को दिल्ली रवाना होगी, जहां 4 नवंबर से मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के मुकाबले शुरू होंगे। वरीय रणजी क्रिकेटर पवन कुमार को बिहार टीम का हेड कोच और अशोक कुमार को कोच बनाया गया है। विशाल कुमार सिंह ट्रेनर, डा. हेमेंदू सिंह, डा. अभिषेक फिजियो होंगे। 

ट्रायल के लिए टीमें : बिहार सुपरकिंग्स

शब्बीर खान (सिवान, कप्तान ),  मलय राज (पटना, उपकप्तान), आशुतोष अमन (गया), शिवम कुमार (सारण), त्रिपुरारी केशव (दरभंगा), विजय भारती (पूर्णिया), शशीम राठौर, शशि शेखर (बेगूसराय), कंजन शर्मा (जहानाबाद) शशि आनंद (पटना), रिषभ राज (अरवल), खालिद आलम (कटिहार), विकास रंजन (मुजफ्फरपुर, विकेटकीपर),  विनीत चौहान (कैमूर), वरुण राज (भोजपुर), लोकेश कुमार (पश्चिम चंपारण)।  

बिहार कैपिटल्स

बाबुल कुमार (कप्तान), समर कादरी (उपकप्तान)  कुमार मृदुल, सूरज कश्यप, आकाश राज,  हर्ष विक्रम सिंह (सभी पटना), मुकुंद मृदुलकर (बक्सर),, इमरान नजीर (सिवान), अपूर्वा आनंद (पटना), बासुकीनाथ मिश्रा (भागलपुर), अश्वनी कुमार (अरवल, विकेटकीपर), अनुनय नारायण सिंह (वैशाली), मनीष राज (नालंदा), रोहित कुमार सिंह (पश्चिम चंपारण), फैजल इमाम (मधुबनी), मुरारी कुमार (बेगूसराय)। 

बिहार सनराइजर्स

विपिन सौरभ (कप्तान, औरंगाबाद), अभिजीत साकेत (उपकप्तान), रोहित राज, कुमार रजनीश, कमलेश सिंह (सभी पटना), मंगल महरौर (गया), विकास यादव (भागलपुर, विकेटकीपर), आदित्य कुमार सिंह (सारण), हृदयानंद सिंह (भोजपुर), पीटर मरांडी (कटिहार), सौरभ सिंह (सासाराम), मो. आकिब (नवादा), प्रशांत कुमार (सहरसा), अर्णव सिंह (नालंदा), मो इम्तियाज (बेगूसराय), आशीष कुमार (वैशाली।)।  

बिहार राइडर्स

यशस्वी रिषभ (बक्सर,कप्तान), शकीबुल गनी (पूर्वी चंपारण, उपकप्तान), आकिब राजा (पूर्णिया), हर्ष राज, अभिषेक चौधरी (पूर्णिया),  प्रीतम भारती (पटना), विभूति भास्कर (मधुबनी), गोविंद देव चौधरी (मुंगेर) सरफराज अशरफ (मुजफ्फरपुर), विकास पटेल (कैमूर), नवाज खान (शेखपुरा), मोहित कुमार (गया), अंकित सिंह (कटिहार), रवि राज कुमार (लखीसराय), विक्रांत सिंह (बेगूसराय), हर्ष प्रकाश (मधेपुरा)। 

बिहार इंडियंस

विकास चौधरी (गोपालगंज, कप्तान), ऋषि राज (नवादा, उपकप्तान), केशव कुमार, आशुतोष कुमार, पीयूष कुमार सिंह (पटना, विकेटकीपर), मो रहमत उल्लाह (भागलपुर), वसीम असरार (शिवहर), हिमांशु सिंह (बांका), अशफाक अहमद,  अश्विनी कुमार (कटिहार), तरुण कुमार (औरंगाबाद),  सचिन कुमार (जमुई),  विजय वत्स (पूर्वी चंपारण), शेखर कुमार (कैमूर), विश्वजीत गोपाला (खगड़िया), वाशिद अली (जमुई), अमोद यादव (गोपालगंज)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.