Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections Exit Poll 2019: बिहार में NDA की बल्‍ले-बल्‍ले, पस्‍त दिख रहा महागठबंधन

Bihar Lok Sabha Elections Exit Poll 2019 मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के रुझानों में बिहार में एनडीए की बल्‍ले-बल्‍ले दिखाई दे रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 08:05 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 11:09 AM (IST)
Lok Sabha Elections Exit Poll 2019: बिहार में NDA की बल्‍ले-बल्‍ले, पस्‍त दिख रहा महागठबंधन
Lok Sabha Elections Exit Poll 2019: बिहार में NDA की बल्‍ले-बल्‍ले, पस्‍त दिख रहा महागठबंधन

पटना [जेएनएन]। Lok Sabha elections 2019 के Exit Polls के रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। वहीं यूपीए को 150 से कम सीटों पर सिमटता दिखाया जा रहा है। कई एजेंसियों ने बिहार में भी एनडीए को काफी बढ़त दिखाया है। Exit Polls के सबसे ताजा रुझान में बीजेपी और जदयू को एबीपी सर्वे पर बिहार में 40 में से बीजेपी व सहयोगी को 34 तथा महागठबंधन को छह सीटें मिलने की उम्‍मीद जतायी जा रही है। वहीं टाइम्‍स नाउ-वीएमआर ने बिहार में एनडीए की सीटें घटने की उम्‍मीद जतायी है। हालांकि अन्‍य सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को एकतरफा सीटें आने की बात कही है। 

loksabha election banner

23 मई को आना है रिजल्‍ट 
दरअसल रविवार को सातवें व अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के साथ ही लोकतंत्र का यह महापर्व संपन्‍न हो गया। इसके साथ ही कयासबाजी तेज हो गई है कि केंद्र में सरकार किसकी बनेगी। चुनाव परिणाम तो 23 मई को आएंगे, लेकिन एग्‍जिट पोल ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है। बिहार में एनडीए को जबर्दस्‍त सफलता दिख रही है। इससे एनडीए में शामिल बीजेपी, जदयू और लोजपा के नेताओं में खुशी का ठिकाना नहीं है। 

17-17 सीटों पर लड़ रहे थे बीजेपी व जदयू
गौरतलब है कि बिहार में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी व जदयू ने 17-17 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों को उतारा था, जबकि छह सीटें लोजपा के खाते में गयी थी। बिहार में सात चरणों में चुनाव हुआ। पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू हुआ था और सातवां व अंतिम चरण आज रविवार को हुआ। इसके बाद एग्जिट पोल का दौर टीवी चैनलों पर शुरू हुआ। 

क्‍या कहते हैं Exit Polls के रुझान 
Exit Polls के रुझान की मानें तो बीजेपी और जदयू की बल्ले-बल्ले है। इसमें बीजेपी व जदयू के साथ ही लोजपा को भी भारी सफलता मिलती दिख रही है, जबकि महागठबंधन के पूरी तरह पस्‍त होने के संकेत मिल रहे हैं। एबीपी व नेल्‍सन की सर्वे के अनुसार बिहार में 40 में से बीजेपी व सहयोगी को 34 तथा महागठबंधन को छह सीटें मिलने की उम्‍मीद जतायी जा रही है। वहीं टाइम्‍स नाउ ने बिहार में एनडीए की सीटें घटने की उम्‍मीद जतायी है। टाइम्‍स नाउ-वीएमआर ने एनडीए को 25 सीटें मिलने की उम्‍मीद जतायी है, जबकि महागठबंधन को 15 सीटें आने की बात कह रही है।  

 एग्जिट पोल पर एक नजर
 सर्वे टीम                      भाजपा +जदयू+लोजपा        राजद+कांग्रेस+हम+रालोसपा अन्य

आज तक-एक्सिस                         38-40                                0-2
एबीपी- नील्‍सन                            34                                      6
सी वोटर                                      33                                      7
टाइम्स नाउ                                 25                                    15
रिपब्लिक                                    33                                     7
न्‍यूज 18 - आइपीएसओएस         34-36                                 4-6

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.