Move to Jagran APP

Top Patna News Of The Day 14 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें

आरा में शनिवार को बस करीब दस फीट खाई में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घटना बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर हाइवे पर हुई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 03:18 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 03:18 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 14 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें
Top Patna News Of The Day 14 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें

Top Patna News, 14 December Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

loksabha election banner

आरा में पलटी बस

भाजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर हाईवे पर अमराई नवादा गांव के समीप शनिवार को एक बस करीब दस फीट खाई में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आरा के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल से हथकड़ी सरका बंदी फरार

भोजपुर जेएनएन। आरा में शनिवार को पुलिस की शिथिलता का एक बड़ा मामला सामने आया। दारोगा नाम के एक आरोपित ने सिपाही को चकमा दे दिया। भोजपुर जिले के सदर अस्पताल आरा में दोपहर करीब 12 बजे इलाज के लिए लाया गया आरोपित दारोगा कुमार हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। इस दौरान साथ में रहे सशस्त्र बल के जवान ने दारोगा को पकड़ने के लिए उसका पीछा भी किया लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इसे लेकर अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

वैशाली, जेएनएन। तिसिऔता थाना के शाहपुर गांव में एक विवाहिता की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान जूली देवी शाहपुर निवासी सोनू चौधरी की पत्नी के रूप में हुई है। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसे  दो वर्ष का एक बेटा अभिनय कुमार भी है। जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह तिसिऔता थाने की पुलिस तफ्तीश के लिए पहुंच गई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बारिश के बाद निकली धूप

पटना, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। पानी बरसने के साथ ही राजधानी में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा भी चली। शनिवार को अल सुबह बदरी के बाद सूरज देवता के दर्शन हुए। फिर भी पटना का तापमान शनिवार को 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण कनकनी का अहसास किया जा रहा है। वहीं बारिश के कारण कई मोहल्लों में सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.