दनियावां में जीरो टिलेज खेती के बारे में बताया
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (पूर्वी क्षेत्र) के तत्वावधान में किसानों को जीरो टिलेज खेती की जानकारी दी गई।
दनियावां। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (पूर्वी क्षेत्र) के तत्वावधान में किसानों को जीरो टिलेज खेती के बारे में जानकारी दी गई। प्रखंड के चकरजा गांव में कृषि विज्ञानी डॉ अनिर्वाण मुखर्जी एवं एन राजू सिंह ने किसानों को ट्रेनिंग दी। जलवायु परिवर्तन के साथ धान, गेहूं व मूंग की फसल चक्र के लाभ के बारे में बताया।
विज्ञानियों ने कहा कि जीरो टिलेज से खेती के कई लाभ हैं। प्रधान अंवेषक डॉ. जेएस मिश्रा एवं विज्ञानी डॉ. अभय कुमार ने क्लाईमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर को अपनाने की अपील की। विज्ञानियों ने बताया कि जलवायु परिवर्तन से हमेशा ही विकासशील देश अधिक प्रभावित होता है। किसानों को स्मार्ट तकनीक, लीफ कलर एवं ग्रीन सीकर की जानकारी दी गई। मौके पर यूथ फैसीलीटेटर विकास कुमार, संजीव कुमार एवं धर्मवीर कुमार उपस्थित थे।