Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री से मिले राजद के तीन विधायक, तारकिशोर बोले- जो भाजपा से प्रभावित, उसका स्वागत

मंगलवार को जनता दरबार में फरियाद सुनने बैठे बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद से राजद के तीन विधायकों का मिलना चर्चा का विषय बन गया है। राजद ने कहा है कि हम काम के सिलसिले में मिलने गए थे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 01:39 PM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 01:39 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री से मिले राजद के तीन विधायक, तारकिशोर बोले- जो भाजपा से प्रभावित, उसका स्वागत
बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद। जागरण आर्काइव।

पटना, जेएनएन। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर कयास तेज हो गए हैं। कुछ दिन पहले असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के पांच विधायकों के नीतीश कुमार से मिलने के बाद सियासी पारा गर्म है। रही सही कसर उपेंद्र कुशवाहा ने पूरी कर दी है। सात दिनों में तीन बार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। उनका भी सरकार में मंत्री बनने का कसाय तेज हो गया है। इस बीच मंगलवार को जनता दरबार में बैठे बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन विधायकों का मिलना चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि राजद ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री से विपक्ष का मिलना-जुलना लगा रहता है।

loksabha election banner

राजद ने मुलाकात को गैर राजनीतिक करार दिया

राजद विधायकों की इस मुलाकत के बाद राजनीतिक गलियारे में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि राजद नेताओं के साथ ही खुद तारकिशोर ने इस मुलाकात को गैर राजनीतिक करार दिया है। मंगलवार को डिप्टी सीएम तारकिशोर का जनता दरबार था। डिप्टी सीएम लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुन रहे थे। इसी बीच राजद के तीन विधायक प्रो चंद्रशेखर, विभा देवी और राम विशुन सिंह लोहिया दरबार में पहुंच गए। जिसके बाद कई तरह की बातें होनी शुरू हो गईं। खुद डिप्टी सीएम ने कहा जो भी भाजपा की नीति से प्रभावित होकर आना चाहेगा उसका स्वागत है। साथ ही तारकिशोर ने कहा राजद नेता किसी राजनीतिक कारणों से नही बल्कि निजी कारणों से मिलने आये थे। इसमें राजनीति खिचड़ी नही पकाई जानी चाहिए। सरकार के दरवाजे सबके लिए खुले हैं कोई कभी भी आ सकता है।

व्यक्तिगत कारणों से डिप्टी सीएम से मिलेः राजद विधायक

तारकिशोर से मुलाकात को लेकर राजद खेमे से सफाई दी गई कि तीनों विधायक व्यक्तिगत कारणों से डिप्टी सीएम से मिलने गए थे। राजद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि तारकिशोर प्रसाद सिर्फ भाजपा के नेता नही हैं, बल्कि बिहार के डिप्टी सीएम भी हैं। विपक्ष को भी कोई काम होगा तो मिलना जुलना लगा रहेगा। राजद के तीनों विधायक लालू प्रसाद के पक्के समर्थक हैं। इधर उधर जाने का सवाल नहीं उठता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.