Move to Jagran APP

आरा में कोचिंग से लौट रही छात्रा को तीन लड़कों ने किया अगवा, सुनसान जगह पर लेकर जाकर किया गंदा काम

पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना तब हुई जब किशोरी कोचिंग से लौट रही थी। रास्‍ते से ही आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 08:56 AM (IST)
आरा में कोचिंग से लौट रही छात्रा को तीन लड़कों ने किया अगवा, सुनसान जगह पर लेकर जाकर किया गंदा काम
भोजपुर जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

आरा, जागरण टीम। भोजपुर जिले के कोईवलर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। स्वजनों ने सोमवार को स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना तब हुई जब किशोरी कोचिंग से लौट रही थी। रास्‍ते से ही आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इधर, पटना जिले के मसौढ़ी में एक महिला से दुष्‍कर्म की कोशिश की गई। शोर मचाने पर गांव वालों को जुटते देख कर आरोपित भाग निकला।

loksabha election banner

भोजपुर जिले में कोईलवर थाना के एक गांव की नाबालिग किशोरी ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवक उसे  पकड़कर सुनसान जगह ले गए और   दुष्कर्म कर छोड़ दिया। बाद में किशोरी ने स्वजनों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को दो नामजद व एक अज्ञात पर मामला दर्ज कराए जाने की सूचना है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना 13 जुलाई की है। सोमवार को सूचना दी गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। पीडि़ता का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा।

मसौढी में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत करने पर स्वजन को पीटा

पटना जिले के मसौढ़ी थाना के एक गांव की एक महिला के साथ रविवार की शाम गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला नदी किनारे से शौच कर अकेली घर लौट रही थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। मामले की जानकारी होने पर ससुर आरोपित के घर पर इसकी शिकायत करने पहुंचे तो आरोपित युवक व उसके पिता ने मारपीट की। इस संबंध में महिला ने गांव के ही कारू नोनिया व उसके पिता नगीना नोनिया के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, एक महिला रविवार की शाम अपने घर से नदी किनारे शौच को गई थी। आरोप है कि शौच से घर लौटने के दौरान पूर्व से घात लगाए कारू नोनिया ने उसे पकड़ लिया मुंह बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को जुटते देख वह धमकी देते हुए भाग निकला। उसके बाद वह  घर लौट  अपने ससुर से उसकी शिकायत की। आरोप है कि जब उसके ससुर कारू नोनिया के घर इसकी शिकायत करने गया तो कारू व उसके पिता नगीना नोनिया ने उसके साथ मारपीट कर पत्थरबाजी की। इधर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.