विधायक को लिखा था धमकी भरा पत्र, गिरफ्तार
भाई को फंसाने के लिए विधायक आशा सिन्हा को लिखे गए धमकी भरे पत्र के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
दानापुर। भाई को फंसाने के लिए विधायक आशा सिन्हा को लिखे गए धमकी भरे पत्र के मामले में शाहपुर पुलिस ने दानापुर थाना क्षेत्र के बीबीगंज भट्टागली निवासी शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रजिस्ट्री से पत्र मिलने के बाद आशा सिन्हा ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो मामले का पर्दाफाश हुआ।
बताया जाता है कि बीबीगंज भट्टागली निवासी शशि कुमार उर्फ राजा का अपने भाई अमन जायसवाल से विवाद चल रहा है। अमन की तस्वीर लगाकर पटना सिटी मछुआ टोली निवासी बताकर सूरज यादव के नाम से दो दिन पूर्व विधायक को पत्र भेज दिया। ढाई लाख नहीं देने पर दो अक्टूबर से पहले विधायक की हत्या करने की बात कही गई थी। तस्वीर के आधार पर जब पुलिस अमन के पास पहुंची तो उसने बताया कि लिखावट उसके भाई शशि की है। जिस लैपटॉप से पत्र टाइप हुआ है, वह भी शशि का ही है। जांच में इसकी पुष्टि होने पर शशि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला को जान मारने की धमकी देने का आरोप
संस, मसौढ़ी: थाना के सरबदही गाव में सरकारी चापाकल का हैंडिल चुराने का विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सरवदही गाव की धर्मशीला देवी ने राजदेव मिस्त्री के पुत्र गणेश व अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आवेदन में लिखा है कि इस दौरान उसके घर से चोरी भी की गई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कई बचे
दुल्हिन बाजार : बिहटा-पालीगंज एसएच-टू मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के रकसिया गाव के समीप एक ट्रक गुरुवार की शाम अनियंत्रित हो गया। रकसिया गाव मोड़ के नजदीक बने पुल के पास पीपल के पेड़ से टकरा कर रुक गया। वहां बैठे कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। इसके पहले एक साइकिल सवार की जान बची थी। हालांकि उसकी साइकिल ट्रक के नीचे आ जाने से टूट गई। बताया जाता है कि ट्रक दुल्हिन बाजार से पालीगंज की ओर बालू लेनेजा रहा था।