Move to Jagran APP

जेठ की दोपहरी में पांव जले हैं, आके गोद में उठा.... लेकिन इस बार बिहार में आई ही नहीं ऐसी नौबत

जेठ में सावन-भादो वाली बारिश से नदियां उफान पर। इस वर्ष नहीं चली लू न ही पछुआ के थपेड़ों ने चेहरे को झुलसाया। जेठ में दो तूफान आने से प्री मानसून के दौरान सामान्य से नीचे रहा तापमान

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 07:11 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 07:11 AM (IST)
जेठ की दोपहरी में पांव जले हैं, आके गोद में उठा.... लेकिन इस बार बिहार में आई ही नहीं ऐसी नौबत
जेठ में नहीं पड़ती तपती गर्मी। फाइल फोटो

पटना, जागरण संवाददाता।  जेठ की दोपहरी में पांव जले हैं.... फिल्‍म कुली नंंबर वन के इस गाने में करिश्‍मा कपूर जेठ की तपती गर्मी को बयां कर रही हैं। इससे पता चलता है क जेठ की दोपहरी कितनी गर्म हाेती है। जेठ में गर्म हवा (Heat Wave) में निकलने से लोग बचते हैं, लेकिन इस वर्ष सब कुछ बदला-बदला सा है। जेठ बीतने को है, लेकिन एक दिन भी लू नहीं चली। लोगों को पता ही नहीं चला कि जेठ कब आया और गया।

loksabha election banner

सामान्‍य से भी नीचे रहा तापमान 

इस वर्ष जेठ में लगातार दो तूफान आने से प्री मानसून (Pre Monsoon) के दौरान तापमान सामान्य (Temperature Below average) से नीचे रहा। उसके बाद मानसून भी समय से पहले आया। पिछले दस दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में राज्य का पारा सामान्य से भी नीचे रिकार्ड किया जा रहा है। रविवार को गंगा दशहरा मनाया गया यानी अब जेठ बीतने को है। माह के अधिकांश दिनों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पिछले सप्ताह तो तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया। प्रदेश में न केवल पटना बल्कि गया एवं भागलपुर का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। इस वर्ष प्री मानसून के दौरान भी राज्य में अच्‍छी बारिश रिकार्ड की गई। भारी बारिश के कारण राज्य में गंडक, पुनपुन सहित कई नदियां उफान पर हैं। 

प्रमुख शहरों का तापमान 

16 जून

  • शहर- सामान्य तापमान -दर्ज तापमान 
  • पटना      - 36.6                29.8 
  • गया        - 37.6               27.6 
  • भागलपुर - 36.0               30.6 
  • 17 जून 
  •  पटना -     36.6               31.4 
  • गया -        37.6 -            26.6  
  • भागलपुर - 36.0 -            31.5 
  • 18 जून 
  • पटना -       36.6 -           30.8 
  • गया -         37.6 -           30.6 
  • भागलपुर - 36.0 -            30.6 
  • 19 जून
  • पटना -     36.6 -            25.5 
  • गया -       37.6 -            26.5 
  • भागलपुर - 36.0 -           31.6
  • 20 जून 
  • पटना-       36.6 -          29.2 
  • गया -        37.6 -          33.6 
  • भागलपुर - 36.0 -         28.8 
  • 21 जून 
  • पटना -     35.3 -          32 
  • गया -       36.1 -         34.2 
  • भागलपुर - 34.9 -        31.3 

एक से 21 जून तक राज्य में हुई 261.3 एमएम बारिश 

प्रदेश पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के मेहरबान होने से पिछले दस दिनों से राज्य में भारी बारिश हो रही है। इस वर्ष मानसून समय से पूर्व ही आ गया। उसी समय से लगातार बारिश हो रही है। मध्य जून से राज्य में मानसून का प्रवेश हो जाता है, लेकिन इस वर्ष मानसून ने 12 जून को ही दस्तक दे दिया। मानसून आते ही प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू हो गई। प्रदेश में एक से 21 जून तक सामान्यत: 92.9 मिलीमीटर बारिश होती है। इस वर्ष इस दौरान 261.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। यानी राज्य में सामान्य से 181 फीसद ज्यादा बारिश हुई। वहीं, पटना जिले में 1 से 21 जून तक 70.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 263.8 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।

  • 12 जून को ही मानसून ने दिया दस्तक, मध्य जून या उसके बाद करता था प्रवेश
  • 1 से 21 जून तक सामान्यत: होती है 92.9 मिलीमीटर बारिश, इस बार 181 फीसद ज्यादा 
  • 70.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी पटना में, अब तक 263.8 मिमी दर्ज
  • 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश, राज्य का पारा सामान्य से भी नीचे। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.