Events in Patna Today: पटना में आज ये कार्यक्रम हैं खास, इसी हिसाब से करें अपनी तैयारी
बुधवार को राजधानी में कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। आइए जानते हैं आज क्या है खास।
पटना, जेएनएन। Patna Top Events Today - Events in Patna Today on 20 November 2019 - पटना में आठवीं सबुज तिवारी मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार पटना की ओर से गायत्री हवन एवं प्रज्ञा योग का आयोजन किया जाएगा। आइए जानते हैं आज क्या है खास।
आज के कार्यक्रम
आठवीं सबुज तिवारी मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मोइनुलहक स्टेडियम परिसर में सुबह 8.00 बजे
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से ध्यान एवं प्रज्ञा योग व सत्संग का आयोजन बुद्धा मैरेज हॉल राजीव नगर रोड नंबर 24 हॉल परिसर में सुबह 8.00 बजे
बिहार म्यूजियम में सेमिनार का आयोजन, म्यूजियम सभागार में सुबह 11:00 बजे
समय इंडिया की ओर से राष्ट्रीय पुस्तक मेला गांधी मैदान परिसर में सुबह 11.00 बजे
कृषि चौपाल सह जागरुकता कार्यक्रम खिरोधपुर खुसरूपुर में सुबह 10.00 बजे
मगध महिला कॉलेज द्वारा पुरानी छात्रा सम्मेलन का आयोजन, कॉलेज परिसर में दोपहर 12:30 बजे
पटना विश्वविद्यालय में एक प्रतिवाद मार्च का आयोजन, पटना कॉलेज गेट से दोपहर 12:30 बजे
युग प्रवर्तक त्यागमूर्ति आरएल चंदापुरी की 96वीं जन्मोत्सव पर संगोष्ठी का आयोजन बीएन कॉलेज कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 1.00 बजे
दलित सेना की ओर से राज्यस्तरीय बैठक लोजपा प्रदेश कार्यालय व्हीलर रोड दोपहर 1.00 बजे
बिहार घरेलू कामगार यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कारगिल चौक, गांधी मैदान दोपहर 2.00 बजे
विश्व शांति सेवा समिति पटना एवं विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के तत्वावधान में भागवत कथा वाचक स्वामी देवकीनंदन ठाकुर का कथा वाचन संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग में दोपहर 3.00 बजे
आदित्य विजन की ओर से तारामंडल परिसर में सेरेमनी कार्यक्रम दोपहर 3.00 बजे
मंगसीर बदी नवमी पर अखंड सुहाग के लिए सुहागिनों द्वारा सामूहिक मंगल पाठ शक्तिधाम अग्रसेन भवन में शाम 4.00 बजे