Move to Jagran APP

शिवानंद का तंज : लोकतंत्र में कोई छोटा और बड़ा मुंह नहीं होता, सभी होते हैं बराबर

राजद के राष्ट्रीय उप अध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी पर पलटवार करते कहा कि लोकतंत्र में कोई छोटा या बड़ा मुंह नहीं होता है। इस व्यवस्था में सभी के मुंह बराबर होते है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 05:16 PM (IST)
शिवानंद का तंज : लोकतंत्र में कोई छोटा और बड़ा मुंह नहीं होता, सभी होते हैं बराबर
शिवानंद का तंज : लोकतंत्र में कोई छोटा और बड़ा मुंह नहीं होता, सभी होते हैं बराबर

पटना [जेएनएन]। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने भाजपा नेता व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में कोई मुंह छोटा या कोई बड़ा नहीं होता है। सब मुंह बराबर होता है। लोकतंत्र का यही पहला पाठ है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सुशील मोदी जब तेजस्वी के लिए छोटी मुंह बड़ी बात कहते हैं, तो लगता है कि लोकतंत्र का पहला पाठ ही वे भूल गए हैं।

loksabha election banner

राजद नेता ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के गठबंधन को बहुमत मिला था। उनका दल राजद बिहार विधानसभा में सबसे बडा दल बना। उस जनादेश के अनुसार सरकार में तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बने। लेकिन विधानसभा के उसी चुनाव में पराजित सुशील मोदी आज उप मुख्यमंत्री कैसे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जोकीहाट में एक और परीक्षा होनेवाली है। जदयू और भाजपा के दर्जनों मंत्री और नेता वहा घर-घर घूम कर वोट माग रहे हैं। मुख्यमंत्री भी अपने विकास का हवाला देकर वोट माग आए हैं। वहीं तेजस्वी यादव भी अपने उम्मीदवार के समर्थन में सभा कर रहे हैं तो इसमें भला गलत क्या है। जोकीहाट में ही फैसला हो जाएगा कि किसका मुंह छोटा है और किसका बड़ा। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का हमला लगातार जारी रहता है। लालू प्रसाद पर लगातार हमला करनेवाले सुशील मोदी अब तेजस्वी यादव के खिलाफ भी उसी अंदाज में निशाना साधते नजर आते हैं। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी पर किए गए कमेंट में उन्होंने तेजस्वी को छोटी मुंह से बड़ी बातें कहकर तंज कसा था। इसी पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी पलटवार कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.