पटना का युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, एक घंटा गुजरा ही था कि हो गया कुछ ऐसा
एक युवक को अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर मिलने जाना महंगा पर गया। प्रेमिका के हाथों की मैगी खाते समय शुक्रवार की सुबह अचानक लड़की के स्वजन पहुंच गए। इसके बाद युवक के लिए साल का अंतिम दिन दुखदायी हो गया।
फूलवारीशरीफ (पटना), संवाद सूत्र। एक युवक को अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर मिलने जाना महंगा पर गया। अचानक से घर पहुंचे प्रेमिका के स्वजनों ने उसे देखा तो जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रामकृष्णानगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया। हालांकि पकड़े गए युवक का कहना था कि जो हथियार उसका बताया जा रहा है, वह उसकी प्रेमिका के स्वजनों का है। उसे फंसाने के लिए उनलोगों ने यह साजिश रची है। हालांकि लड़की के स्वजनोंं का कहना था कि यह युवक के पास ही था। पकड़ा गया युवक नलिनी जगतपुरा का रहने वाला है।
युवती ने फोन कर बुलाया था
नलिनी ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसे कॉल किया था। कहा कि घर में कोई नहीं है, आ जाओ। उसके बुलावे पर वह रामकृष्णानगर स्थित उसके आवास पर पहुंच गया। वह प्रेमिका के साथ उसके घर में करीब एक घंटे से था। इस दौरान उसकी गर्लफ्रैंड ने उसे मैगी भी खिलाया। इसी दौरान अचानक युवती के स्वजन पहुंंच गए। उनलोगों ने जैसे ही नलिनी को देखा, वह कुछ कहता इससे पहले ही वे सब मिलकर उसकी पिटाई करने लगे।
फंसाने के लिए पुलिस को सौंपा हथियार
उनकी पिटाई से बचने के लिए वह शोर मचाने लगा। इसी दौरान उनलोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही एक देसी पिस्टल सौंपते हुए कहा कि यह नलिनी का है। पकड़ा गया युवक प्रेमिका की घर के सामने ही पुलिस को कह रहा था कि यह हथियार उसका नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है। कोई अपनी प्रेमिका से मिलने जाएगा तो वह हथियार लेकर जाएगा क्या। वह पहले भी यहां आया था। प्रेमिका के घर लोग उसे जानते भी हैं। इधर थानेदार जहांगीर आलम खान ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।