Move to Jagran APP

बिहार में मंत्रिमंडल विस्‍तार की इंतजार की घड़ियां खत्म, सीएम नीतीश के नए मंत्री आज लेंगे शपथ

बिहार में मंत्रिमंडल विस्‍तार के हां-ना के बीच बहुप्रतीक्षित खबर आ गई है। आज राजभवन में दोपहर 12.30 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। गर्वनर के पास भाजपा के नौ और जदयू के आठ मंत्रियों की लिस्‍ट पहुंची। देखें नए मंत्रियों के कंफर्म नाम।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 01:51 PM (IST)
बिहार में मंत्रिमंडल विस्‍तार की इंतजार की घड़ियां खत्म, सीएम नीतीश के नए मंत्री आज लेंगे शपथ
सीएम नीतीश कुमार और भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की तस्‍वीर ।

राज्य ब्यूरो, पटना। आखिरकार बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने उन दावेदारों की सूची सोमवार को सौैंप दी, जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जानी है। भाजपा से सूची मिलने के बाद तय हुआ कि मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। राजभवन ने इस बात की पुष्टि कर दी है। भाजपा और जदयू के बीच पहले से यह फार्मूला तय है कि किस दल को कितने विभाग मिलेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद भाजपा सक्रिय

भाजपा की सूची मिलने से महज दो घंटे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सहयोगी दल से अबतक उन लोगों की सूची नहीं मिली है, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से तीसरी बार कहा था कि जैसे ही भाजपा से सूची मिलेगी वैसे ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य के तुरंत बाद भाजपा सक्रिय हो गई और अपने विधायकों की सूची मुख्यमंत्री को सौैंप दी। 

मुख्यमंत्री जब चाहेंगे तब हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार

भाजपा ने अपने मंत्रियों के नाम तय किए जाने को ले पिछले हफ्ते दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की थी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने यह कहा था कि मुख्यमंत्री जब चाहेंगे तब हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके स्तर से कोई समस्या नहीं है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यह कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के आरंभ होने के पहले ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।  जदयू से आठ और भाजपा से दस को मिल सकता है मंत्री पद।

गवर्नर के पास पहुंची भाजपा के 9, जदयू के 8 नामों की लिस्ट

भाजपा से ये बनेंगे मंत्री

शाहनवाज हुसैन  - एमएलसी

नितिन नवीन - बांकीपुर एमएलए

नारायण प्रसाद - नौतन एमएलए

सुभाष सिंह- गोपालगंज एमएलए

नीरज सिंह बबूल -  छातापुर एमएलए

प्रमोद  कुमार - मोतिहारी एमएलए

सम्राट चौधरी -  एमएलसी

आलोक रंजन झा - सहरसा एमएलए

जनक राम   -    दोनों सदनों के सदस्य नहीं है, एमएलसी बनाए जाएंगे

जदयू से ये बनेंगे मंत्री

लेसी सिंह - धमदाहा एलएलए

सुमित सिंह - चकाई एमएलए (निर्दलीय)

संजय झा - एमएलसी

श्रवण कुमार- नालंदा एमएलए

मदन सहनी - बहादुरपुर एमएलए

जयंत राज - अमरपुर एमएलए

जमा खां -  चैनपुर एमएलए

सुनील कुमार -  भोरे एमएलए (ये पूर्व डीजी रहे हैं)

जदयू के पास इन विभागों का रहेगा जिम्मा

1. गृह 2. सामान्य प्रशासन 3. निगरानी 4. निर्वाचन 5. ग्रामीण कार्य 6. संसदीय कार्य 7. ग्रामीण विकास 8. जल संसाधन 9. सूचना एवं जनसंपर्क 10. ऊर्जा 11. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन 12. योजना एवं विकास 13. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण 14. शिक्षा 15. भवन निर्माण 16. समाज कल्याण 17. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 18. अल्पसंख्यक कल्याण 19. परिवहन

भाजपा के पास रहेंगे ये विभाग

1. वित्त 2. वाणिज्य कर 3. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन 4. सूचना प्रौद्योगिकी 5. आपदा प्रबंधन 6. नगर विकास एवं आवास 7. पंचायती राज 8. स्वास्थ्य 9. पथ निर्माण 10. कला संस्कृति एवं आवास 11. कृषि 12, सहकारिता 13, गन्ना उद्योग 14 उद्योग 15. पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण 16. राजस्व एवं भूमि सुधार 17. विधि 18. पर्यटन 19. श्रम संसाधन 20खान  एवं भूतत्व 21. पर्यटन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.