Move to Jagran APP

गांधी मैदान में आज शान से लहराएगा तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह के लिए गांधी मैदान पूरी तरह से तैयार है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:00 PM (IST)
गांधी मैदान में आज शान से लहराएगा तिरंगा
गांधी मैदान में आज शान से लहराएगा तिरंगा

पटना। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह के लिए गांधी मैदान पूरी तरह से तैयार है। रविवार को सूर्योदय के बाद गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन कर बिहार की जनता को संबोधित करेंगे। समारोह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान के आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी दूरबीन के साथ तैनात रहेंगे। वही दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और महिला और पुरुष बल सुबह छह बजे से प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात हो जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होने के साथ वीडियो रिकॉर्डिग भी होगी। समारोह स्थल पर आने वाले सभी महिला-पुरुषों को गहन जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। आम दर्शकों के बैठने के लिए गैलरी बनकर तैयार हो गयी है। सुबह सात बजे से आम दर्शक गांधी मैदान में प्रवेश करेंगे।

loksabha election banner

आम लोग गेट चार, पांच, छह, सात, 12 से करेंगे प्रवेश -

जांच के बाद आम दर्शकों को गांधी मैदान में प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर एक से सिर्फ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री प्रवेश करेंगे। झांकी भी इसी गेट से प्रवेश करेगी। गेट संख्या नौ, दस और ग्यारह से केवल पासधारक को ही प्रवेश मिलेगा। गेट संख्या आठ से मीडियाकर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट संख्या चार, पांच, छह, सात, 12 से आमलोगों को प्रवेश मिलेगा। गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी एवं एचएचएमडी लगा दिया गया है। प्रशिक्षित कर्मी भी तैनात किए गए हैं। गेट पर फ्रिस्किंग भी की जाएगी। गाधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों एवं परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई गई है। गेट एक पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

सेना सहित 19 टुकड़ियां परेड में लेंगी भाग - आर्मी के जिम्मे परेड की कमांड है। परेड का नेतृत्व कर्नल संदीप करेंगे। इस बार काफी अनुशासन में सभी टुकड़ियां गांधी मैदान में प्रदर्शन करेंगी। आर्मी, सीआरपीएफ, एसएसबी (पुरूष), आईटीबीपी, सीआइएसएफ, एसटीएफ, बीएमपी (पुरुष), बीएमपी (महिला), जिला शस्त्र बल (पुरुष), जिला शस्त्र बल (महिला), होमगार्ड ग्रामीण, होमगार्ड शहरी, एनसीसी आर्मी (ग‌र्ल्स), एनसीसी आर्मी (ब्वायज), एनसीसी एयरफोर्स, एनसीसी नेवी, बिहार स्काउट, बिहार गाइड, श्वान दस्ता की छ: यूनिट, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की एक- एक कंपनी भाग लेगी।

एंबुलेंस के साथ चिकित्सक रहेंगे तैनात -

गाधी मैदान के चार मुख्य प्रवेश द्वार एवं जिला नियंत्रण कक्ष में एक-एक एंबुलेंस मौजूद रहेगी। वही चिकित्सा दल तथा आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, गार्डेनर रोड अस्पताल को अलर्ट किया गया है।

----------------

मिनट टू मिनट कार्यक्रम -

8:38 बजे : मुख्यमंत्री का गांधी मैदान में प्रवेश।

8:40 बजे : महामहिम राज्यपाल का शहीद ए कारगिल स्मृति स्थल के पास आगमन।

8:42 बजे : शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल पर माल्यार्पण।

8:47 बजे : राज्यपाल का परेड ग्राउंड (गांधी मैदान) में आगमन।

8:49 बजे : पुलिस महानिदेशक, आयुक्त पटना प्रमंडल, सब एरिया कमांडर स्वागत कर मंच तक अगवानी करेंगे।

8:52 से 8:57 बजे तक : कमांडर के साथ खुली जीप में निरीक्षण।

8:59 बजे : राज्यपाल का मंच पर आगमन।

9:00 बजे : झंडोत्तोलन, राष्ट्रीय धुन एवं सलामी।

9:02 बजे : मार्च पास्ट प्रारंभ।

9:19 बजे : नगर पुरस्कार एवं शौर्य व प्रशंसापत्र का वितरण।

9:35 बजे से 9:45 बजे तक : महामहिम राज्यपाल का भाषण।

9:47 बजे परेड का समापन।

9:47 बजे से 10:20 बजे तक झांकियों का प्रदर्शन।

10:21 बजे : राष्ट्रीय धुन एवं महामहिम राज्यपाल का राजभवन। प्रस्थान

- 10.22 बजे : मुख्यमंत्री का प्रस्थान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.