Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या हुई 15 लाख

गिरिराज सिंट भाजपा के फायर ब्रांड नेता के रूप में मशहूर हैं। ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्‍या पर आभार जताया। हालांकि अब भी फॉलोअर्स के मामले में वे भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और रवि शंकर प्रसाद से पीछे हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 09:28 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या हुई 15 लाख
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तस्‍वीर ।

पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। पार्टी के फायर ब्रांड नेता के रूप में शुमार गिरिराज सिंह पशुपालन, डेयरी व मत्स्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सोमवार ( 21 दिसंबर ) को गिरिराज सिंह की ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 15 लाख हो गई है। गिरिराज सिंह ने इसके लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

loksabha election banner

सुशील मोदी और रविशंकर प्रसाद से अब भी पीछे

अहम यह है कि 15 लाख फॉलोअर्स के बावजूद गिरिराज फिर भी पूर्व उप मुख्यमंत्री  व राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से पीछे हैं। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी के 21 लाख और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 47 लाख फॉलोअर्स हैं।

भाजपा के नेताओं के फॉलोअर्स

बिहार भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की ट्विटर पर फॉलोअर्स की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल 76 हजार तीन सौ, बिहार भाजपा के प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव के तीन लाख 76 हजार, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे 2 लाख 43 हजार, नित्यानंद राय के 95 हजार, आरके सिंह 63 हजार तीन सौ, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के छह लाख 84 हजार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह के तीन लाख 51 हजार, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव दो लाख 50 हजार है। इसी तरह पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के 72 हजार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय 3.21 लाख फॉलोअर्स हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.