Move to Jagran APP

कूरियर बॉय से लूटपाट कर रहे थे बदमाश, देखकर दौड़ा एक युवक, जानिए सारण में सुबह की ये घटना

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कूरियर बॉय को तीन बदमाश लूटने का प्रयास कर रहे थे। यह देखकर स्‍थानीय एक युवक दौड़कर वहां पहुंचा। वह लुटेरों से भिड़ गया। इसके बाद बदमाशों ने यह काम कर दिया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:05 AM (IST)
कूरियर बॉय से लूटपाट कर रहे थे बदमाश, देखकर दौड़ा एक युवक, जानिए सारण में सुबह की ये घटना
घटनास्‍थल पर छानबीन करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। जागरण
मशरक (सारण), संवाद सूत्र। लूटपाट होता देख एक युवक दौड़कर वहां पहुंचा। वह लुटेरों का प्रतिकार करने लगा। वह लुटेरों से भिड़ गया। इस पर बदमाश ने युवक को गोली मार दी। घटना सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र की है। यहां सोमवार की सुबह-सुबह अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। कूरियर बॉय से लूटपाट की घटना का विरोध कर रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक के पांव में गोली लगी है। उसे मशरक पीएचसी से छपरा रेफर कर दिया गया। भागने के क्रम में बदमाशों का पिस्‍टल वहीं छूट गया। पुलिस उसे जब्‍त कर छानबीन में जुट गई है। जख्‍मी युवक सिकटी भीखम बाबा गांव निवासी ब्रह्मदेव राय का 27 वर्षीय पुत्र चंदन राय है। 

कूरियर बॉय से लूटपाट कर रहे थे बदमाश 

loksabha election banner
जानकारी के मुताबिक मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भीखम  मोनिया बाबा के पास सुबह में तीन अपराधियों ने एक कुरियर बॉय को घेर लिया। कुरियर बॉय गोढना गांव निवासी मुख्तार पंडित के पुत्र हेमंत कुमार उर्फ़ मन्नू कुमार से पैसे छीनने लगे। संयोग से इसी दौरान स्‍थानीय चंदन राय वहां पहुंचा। वह शौच के लिए घर से निकला था। इसी क्रम में उसकी नजर कूरियर बॉय को घेरकर लूटपाट कर रहे बदमाशों पर पड़ी। वह वहां पहुंच गया तो उसे पता चला कि लूटपाट हो रही है। इसके बाद उसने लूटपाट का विरोध कर दिया। वह बदमाशों से भिड़ गया। मामला उल्‍टा पड़ता देख बदमाशों ने इसी बीच बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पांव में गोली लगते ही चंदन वहां गिर पड़ा। इसके बाद अपराधी पिस्‍टल छोड़कर वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े।  चंदन को अस्‍प्‍ताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्‍होंने पिस्‍टल को जब्‍त कर लिया है।  अपराधियों के भागने की दिशा में भी पुलिस ने छानबीन की।    

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.