पटना में व्यवसायी के घर पर बदमाशों ने जमकर किया पथराव, ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दी कार
पूर्व के विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने बिहटा थानाक्षेत्र के कृष्ण नगर मोहल्ले में शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। एक मकान पर पथराव किया। घर के आगे लगी कार को ईंट-पत्थर मार-मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार से 25 हजार नकदी व अन्य कागजात लेकर फरार हो गए।
बिहटा (पटना), संवाद सूत्र। पूर्व के विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने बिहटा थानाक्षेत्र के कृष्ण नगर मोहल्ले में शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। एक मकान पर पथराव किया। घर के आगे लगी कार को ईंट-पत्थर मार-मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार से 25 हजार नकदी व अन्य कागजात लेकर फरार हो गए। हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी है। इस बाबत गृहस्वामी व्यवसायी रंभू कुमार गुप्ता ने दो नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है।
व्यवसायी के कार लगाते ही बरसाने लगे ईंट-पत्थर
जानकारी के अनुसार कृष्ण नगर मोहल्ला निवासी रंभू कुमार गुप्ता वर्षों से बिहटा में व्यवसाय करते हैं। शनिवार रात वे कार से घर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही उनकी कार पर ईंट-पत्थर बरसाया जाने लगा। इसमें वे तो बच गए लेकिन उनकी कार डैमेज हो गई। इस दौरान हमलावारों ने घर पर भी रोड़े बरसाए। घर में रह रही महिलाओं व अन्य लोगाें ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। जाते- जाते बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दे डाली। घटना की जानकारी मिलने पर बिहटा पुलिस मौके पहुंची।
थानाध्यक्ष बोले-पूर्व का विवाद, पुलिस कर रही जांच
गृहस्वामी रंभू गुप्ता नेबिहटा निवासी डिक्की कुमार, राहुल कुमार के अलावा 10 से 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में घर के महिला रुनकी देवी ने बताया कि दो दिन पहले कुछ बात को लेकर मोहल्ले के ही युवकों से विवाद हुआ था। तब से वे लोग लातार धमकी दे रहे थे। जैसे ही रात में पति पहुंचे और दरवाजे पर कार लगाकर घर में गए उनलोगों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद से घर के लोग पूरी तरह डरे और सहमे है और पुलिस से अपनी जान की गुहार लगा रहे हैं। वही इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि बीती रात बिहटा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने घर के ऊपर चढ़कर पथराव किया है साथ ही कार को भी क्षतिग्रस्त किया है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के पीछे पूर्व का विवाद बताया जा रहा है।