Move to Jagran APP

बिहारः दूल्हे को पुरानी गलती की मंडप में मिली सजा, अधूरी रह गई लड़की की ख्वाहिश

बिहार में लॉकडाउन के दौरान शादियां हो रही हैं। इस दौरान कई तरह के अजीब मामले सामने आ रहे हैं। नालंदा में दूल्हे को पुलिस ने मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में दुल्हन की सात फेरे लेने की ख्वाहिश अधूरी रह गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 07:08 PM (IST)
बिहारः दूल्हे को पुरानी गलती की मंडप में मिली सजा, अधूरी रह गई लड़की की ख्वाहिश
बिहार में शादी के मंडप से पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: बिहार में लॉकडाउन के दौरान इनदिनों कई अजीब मामले सामने आ रहे हैं। नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने शादी के पहले ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के एक पुराने मामले में जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया, रिश्ते-नाते के लोगों में हड़कंप मच गया। दूल्हा विवाह मंडप में पहुंचने से पहले ही सलाखों के पीछे चला गया। घटना के बाद दुल्हन की सात फेरे लेने की ख्वाहिश अधूरी ही रह गई। 

loksabha election banner

हत्या करने का आरोपित है दूल्हा

मामला नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव का है। दरअसल, गिरफ्तार दूल्हा हत्या का आरोपी है। पिछले साल 10 जनवरी 2020 को गौतम सिंह उर्फ फंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस कांड में दूल्हा अविनाश कुमार भी प्राथमिकी अभियुक्त था। अविनाश कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी तलाश पुलिस को तभी से थी। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से वो बाहर था।

नालंदा से जहानाबाद जाने वाली थी बारात

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अविनाश हरनौत के दैली गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुल्हा बनकर अविनाश गाड़ी पर बैठा ही था कि तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। बारात दैली गांव से जहानाबाद जाने वाली थी।

मंडपर से ही सीधे पहुंच गया हवालात

सेहरा पहने अविनाश शादी के मंडप पर पहुंचने के पहले ही हवालात पहुंच गया। पुलिस के अनुसार अविनाश ने ही गौतम सिंह की हत्या में रेकी की थी। हत्यारों को पूरी जानकारी अविनाश ही दे रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद वो दिल्ली फरार हो गया था, जहां वह छिपकर रह रहा था। इसी बीच उसकी शादी तय हो गयी और वह अपने गांव शादी के लिए लौटा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.