Move to Jagran APP

बेटी की शादी के लिए जमीन की सफाई करवा रहे पिता को मार दी गोली, भोजपुर जिले की घटना

भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक किसान को गोली मार दी गई। घायल किसान 51 वर्षीय हरेंद्र सिंह आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव निवासी स्व. रामचंद्र सिंह के पुत्र हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 02:19 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 02:19 PM (IST)
बेटी की शादी के लिए जमीन की सफाई करवा रहे पिता को मार दी गोली, भोजपुर जिले की घटना
अस्‍पताल में चल रहा घायल का उपचार। जागरण

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक किसान को गोली मार दी गई। घायल किसान 51 वर्षीय हरेंद्र सिंह आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव निवासी स्व. रामचंद्र सिंह के पुत्र हैं।  गोली दाएं साइड जांघ के पास लगी जो आरपार हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। हमला करने का आरोप अपने ही पट्टीदारों पर है।

loksabha election banner

तीन डिसमिस जमीन को लेकर चल रहा विवाद 

जख्मी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पट्टीदार से पूर्व से तीन डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। उन्‍होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 18 फरवरी  को होने वाली है। उसी को लेकर बुधवार की सुबह जब वह घर के सामने अपनी परती जमीन को साफ कर रहे थे, तभी पट्टीदार पक्ष के कुछ लोग वहां आ धमके और अपनी जमीन बताकर विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर पहले उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद उन्‍हें गोली मार दी गई।  

आर-पार हो गई है गोली 

जख्मी ने गांव के ही सोनू एवं संतोष संतोष सिंह नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इधर ऑन ड्यूटी चिकित्सक डा.अमन ने बताया कि जख्मी अधेड़ को गोली दाए़ं पैर में जांघ के पास लगी है। जांघ पर दोनों साइड इन एवं एग्जिट का निशान पाया गया। जिससे लगता है कि गोली आर-पार हो गई है। लेकिन,अभी सत्यापन को लेकर एक्सरे कराने के लिए भेजा गया है। घायल  की हालत बिल्कुल स्थिर है।  दूसरी ओर आयर थाना इंचार्ज पी.के.भास्कर ने बताया कि दोनों पक्ष पट्टीदार हैं। उनके बीच विवाद के बाद ईंट-पत्थर भी चले। दूसरे पक्ष के सुभाष सिंह गुट ने उन्हें गोली मार दी। सभी आरोपि‍त फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.