बिहार में अभी सुबह-शाम ज्यादा सताएगी ठंड, दिन व रात के तापमान में काफी अंतर ...जानिए मौसम का हाल
Bihar Weather Today मौसम सर्द है। अलसुबह कई जिले में घने कोहरे छाए रहे। हैं। इस कारण सुबह में दृश्यता कम रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि सुबह से ही राजधानी समेत अन्य जगहों पर सूरज की रोशनी बिखर रही है।
पटना, आनलाइन डेस्क। Bihar Weather Today: मौसम सर्द है। अलसुबह कई जिले में घने कोहरे छाए रहे। हैं। इस कारण सुबह में दृश्यता कम रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि राजधानी समेत अन्य जगहों पर सूरज की रोशनी बिखर रही है। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी। अभी कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहेगा। दिन का औसत तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास जबकि रात का तापमान आठ से 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है/। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। अनुमान जताया जा रहा है कि बिहार में फिर से कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। ठंड का ज्यादा असर दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र में दिख रहा है। पटना में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री, गया में सात डिग्री और पूर्णिया में पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।
जीरादेई रहा राज्य का सबसे ठंडा स्थान
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मंगलवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। लेकिन अभी ठंडक बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। रात के समय तापमान में ज्यादा गिरावट होने से मौसम सर्द बना रहेगा। लेकिन दिन की धूप राहत देगी। गणतंत्र दिवस के दिन बिहार में सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी जिले के पुपरी का रिकार्ड किया गया। यहां 25 डिग्री से ज्यादा तापमान रहा। वहीं सबसे ठंडे जगह की बात करें तो एक बार फिर सिवान जिले के जीरादेई का तापमान सबसे कम रहा। यहां नौ डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का पूर्वानुमान है।
दिन और रात के तापमान में अंतर का सेहत पर असर
दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने से स्वास्थ्य पर इसका कुप्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। इसलिए सेहत के प्रति लोगों को सजग रहना चाहिए। हृदय रोग, मधुमेह और रक्तचाप के राेगी समय पर दवा लें। सुबह में धूप निकलने के बाद ही मार्निंग वाक पर निकलने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना उचित रहेगा।