Move to Jagran APP

कार्तिक पूर्णिमा पर 12 नवंबर को नहीं चलेगी नाव, एसडीओ ने आदेश जारी कर लगाई रोक Patna News

कार्तिक पूर्मिमा पर पटना में निजी नाव और बोट का परिचालन नहीं हो सकेगा। एसडीओ ने त्योहार के दिन इसके परिचालन पर रोक लगा दी है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 03:25 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 03:25 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा पर 12 नवंबर को नहीं चलेगी नाव, एसडीओ ने आदेश जारी कर लगाई रोक Patna News
कार्तिक पूर्णिमा पर 12 नवंबर को नहीं चलेगी नाव, एसडीओ ने आदेश जारी कर लगाई रोक Patna News

पटना, जेएनएन। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पटना में नावों का परिचालन नहीं हो सकेगा। 12 नवंबर को मनाए जाने वाले त्योहार से पहले शनिवार को अनुमंडल दंडाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने इस आलोग में आदेश जारी किया। पत्र में लिखा गया कि लाखों श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर नाव से एक किनारे से दूसरे किनारे जाते हैं। एेसे में हादसे होने की संभावना बनी रहती है। इसको लेकर गंगा नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर निजी वोट और नाव का परिचालन बंद रहेगा।

prime article banner

बताते चलें कि छठ पर्व के दौरान भी बिहार के अलग-अगल शहरों में हुए हादसे में करीब 50 से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। इन हादसों में नाव डूबने की कोई घटना नहीं थी, पर एहतियातन प्रशासन ने कार्तिक पूर्मिमा के दिन नाव परिचालन पर रोक लगा दी है। पटना के गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं। इस बार भी बेहतर सुविधा देने के लिए प्रशासन अपनी ओर से कोशिश कर रहा है।

भारतीय संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। त्योहार के दिन काशी में देवताओं की दीपावली मनाई जाती है। इस दिन कई धार्मिक आयोजन, पवित्र नदी में स्नान, पूजन और दान का विधान है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी। इस दिन स्नान के साथ दान करना शुभ माना जाता है। इस त्योहार को सनातन धर्म के लिए पुण्यकारी माना जाता है। कार्तिक मास में पूर्णिमा का महत्व ग्रह और नक्षत्र से बढ़ गया है। 12 नवंबर दिन मंगलवार को भरणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में त्योहार मनाया जाएगा। इस बार ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग बन रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.