Move to Jagran APP

पटना में बेखौफ अपराधीः डांसर से दुष्कर्म, जेल से छूटे युवक को मारी गोली

मनेर में शुक्रवार की रात दस दिन पहले हत्या के मामले में जेल से छूटकर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से सनसनी फैल गई है। अराधियों की सक्रिया से मोहल्ले वासी दहशत में हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:45 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:45 PM (IST)
पटना में बेखौफ अपराधीः डांसर से दुष्कर्म, जेल से छूटे युवक को मारी गोली
पटना में बेखौफ अपराधीः डांसर से दुष्कर्म, जेल से छूटे युवक को मारी गोली
पटना, जेएनएन। चोरी, हत्या और क्षेड़छाड़ की घटना पटना में आम होती जा रही हैं। एटीएम लूट के बाद शुक्रवार की देर रात बेखौफ अराधियों ने मनेर में एक युवक की हत्या कर दी। मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी के पास एक 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार ब्रह्मचारी के हीरा टोला के निवासी लड्डू राय पिता राम उग्रह राय हाल ही में शाहपुर थानाक्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जेल में था।
दस दिनों पूर्व ही वह बेउर जेल से छूटकर आया था। ब्रह्मचारी के सामने रैफलवा ढाब दियारा पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। गोली मारने से पहले उसकी बुरी तरह पिटाई भी की गई। घटना की जानकारी जैसे ही उसके गांव ब्रह्मचारी के हीरा टोला में पहुंची, लोगों ने उग्र होकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। दानापुर एएसपी अशोक कुमार मिश्रा की पहल पर देर रात को जाम खत्म हो गया था।
शराब और बालू के धंधे से जुड़ा है मामला
बताया जाता है कि लड्डू बालू और शराब के धंधे से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अवैध बालू की ढुलाई करने वालों से वसूली किया करता था। इसी सिलसिले में उसका कई लोगों से विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। इधर, दानापुर एएसपी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर किया दुष्कर्म
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनावा रक्षा बांध के समीप में एक डांसर से दो युवकों द्वारा मारपीट कर दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने विवाहिता डांसर को मेडिकल जांच के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीचंद ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 19 वर्षीया पीड़िता ने दर्ज मामले में बताया कि वह आलमगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। नवादा में कार्यक्रम करने के बाद वह एक रिश्तेदार के यहां वहीं रुकी थी। गुरुवार को पटना निवासी एक सहेली का फोन आया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक विसर्जन जुलूस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना है। उसके कहने पर मैं नवादा से सीधे बाइपास रात करीब आठ बजे पहुंची। वहां सहेली बाइक सवार दो युवकों के साथ उपस्थित थी। सहेली ने कहा कि यह तुम्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाएंगे। पीड़िता के अनुसार वह बाइक से युवकों के साथ चली गई। सहेली लौट गई। कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद युवकों ने डांसर को घर छोडऩे की बात कह बाइक पर बैठाया। वहां युवकों ने मारपीट कर दुष्कर्म किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.