Move to Jagran APP

धूप की तल्खी ने राजधानी में बढ़ाया पारा, फरवरी में गर्मी वाले मौसम का अहसास

पटना में मौसम ने करवट ले ली है। तेज धूप से राजधानी में गर्मी के मौसम का अहसास होने लगा है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 02:42 PM (IST)
धूप की तल्खी ने राजधानी में बढ़ाया पारा, फरवरी में गर्मी वाले मौसम का अहसास
धूप की तल्खी ने राजधानी में बढ़ाया पारा, फरवरी में गर्मी वाले मौसम का अहसास

पटना, जेएनएन। पटना में मौसम ने करवट ली है। फरवरी में ही मार्च की गर्मी का अहसास होने लगा है। राजधानी और आसपास के इलाकों का तापमान अधिकतम में करीब 30 डिग्री पर आ गया है। सुबह हल्की ठंड होने के बाद दोपहर में मौसम पूरी तरह से बदल जा रहा है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.4 पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम में 14.5 पर बना हुआ है। इसी तरह सर्दी के दिनों में सबसे ठंडा शहर रहने वाले गया का मौसम भी बदल गया है। गया का पारा अधिकतम में 29.2 तो न्यूनतम में 13.2 पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर बिहार में 26 फरवरी तक दिखेगा।

loksabha election banner

इधर, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। गया का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री और अधिकतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी तक पटना सहित पूरे प्रदेश के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.