Move to Jagran APP

Happy Birthday Tejashwi Yadav: तेजस्वी को मिलेगा जन्मदिन का बड़ा तोहफा, बन सकते हैं बिहार के मुख्‍यमंत्री

Happy Birthday Tejashwi Yadav एक्जिट पोल के बाद से आमो-खास में चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं। फोकस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं। क्या उनका प्रोफाइल बदलने जा रहा है। एक्जिट पोल के नतीजे तो यही बता रहे हैं कि तेजस्वी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 12:39 PM (IST)
Happy Birthday Tejashwi Yadav: तेजस्वी को मिलेगा जन्मदिन का बड़ा तोहफा, बन सकते हैं बिहार के मुख्‍यमंत्री
Happy Birthday Tejashwi Yadav: साेमवार को तेजस्‍वी यादव अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं।

पटना, राज्य ब्यूरो। Happy Birthday Tejashwi Yadav एक्जिट पोल के नतीजों के बाद से आमो-खास में चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं। फोकस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं। क्या उनका प्रोफाइल बदलने जा रहा है। एक्जिट पोल के नतीजे तो यही बता रहे हैं कि तेजस्वी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो उनके जन्मदिन के अगले दिन उन्हें तोहफा मिल सकता है।

loksabha election banner

तेजस्वी का जन्मदिन सोमवार को है और बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को। तेजस्वी के नाम पर एक और कीर्तिमान बन सकता है। वह बिहार के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। तेजस्वी के पहले सतीश प्रसाद सिंह 32 साल की उम्र में 1968 में बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके थे। तेजस्वी यह करामात 31 साल की उम्र में ही कर गुजरेंगे। एक जनवरी 1936 में जन्मे सतीश का कार्यकाल सिर्फ पांच दिनों का रहा था। हालांकि तेजस्वी का कीर्तिमान नतीजे पर ही निर्भर करता है। अभी एक्जिट पोल के बाद सिर्फ चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एक्जिट पोल का अनुमान सच हुआ तो तेजस्वी राष्ट्रीय स्तर पर भी सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होने का रिकार्ड बना सकते हैं। हालांकि पुड्डुचेरी के एमओएच फारुक 29 साल की उम्र में सीएम बन चुके हैं। किंतु पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा नहीं है। वह केंद्र शासित प्रदेश है। रोजगार और स्थायी नौकरी को मुद्दा बनाकर तेजस्वी ने बिहार में महागठबंधन के लिए अनुकूल माहौल बनाया। पूरे चुनाव में उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार की बागडोर अपने हाथ में ले रखी थी। उन्होंने कुल 251 सभाएं की हैं। राजद, कांग्रेस और वामदलों के तकरीबन सभी प्रत्याशियों के क्षेत्र में गए। 

सादगी से मनाएंगे जन्मदिन

सोमवार को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। वह 31 वर्ष पूरे करके 32वें प्रवेश कर जाएंगे। एक्जिट पोल के नतीजे के बाद तेजस्वी का यह जन्मदिन बेहद खास होगा। युवा राजद के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक साल युवा राजद तेजस्वी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। इस बार भी कुछ वैसा ही उत्साह है। किंतु तेजस्वी नहीं चाहते कि जन्मदिन के बहाने मतगणना से पहले अनावश्यक रूप से लोग सड़कों पर निकल उत्साह मनाएं। इसलिए राजद नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह इस दिन को सादगी से मनाएं।

तेजस्वी खुद भी अपने जन्मदिन पर कोई तामझाम नहीं करने जा रहे हैं। इसलिए किसी को राबड़ी देवी के आवास पर आकर शुभकामना देने की जरूरत नहीं है। मतगणना के दिन लोग अपने क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बनाए रखें। सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं, जिससे उनके कार्यकर्ता उत्साहित हो जाएं। इसीलिए उन्होंने चुनाव परिणाम को सादगी से स्वीकारने की हिदायत भी दी है।

यह भी देखें: एग्जिट पोल देख RJD Tejashwi Yadav ने कार्यकर्ताओं को दी हिदायत, जानें क्या कहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.