सनसनी : शिक्षक की गोली मारकर हत्या, शव को पुल के पास फेंका
पटना के पास भोजपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पटना [जेएनएन]। प्रदेश में अपराध छमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों की इन दिनों पौ बारह है। बेखौफ अपराधी पुलिस की नाकों में दम कर रखे हुए है। जब चाहे जिस समय अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे है।
अब देखिए न, भोजपुर के पीरो क्षेत्र में अपराधी एक बार फिर सिर उठाने लगे हैं। वह ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के लंबे व ताकतवर हाथ अपराधियों के गिरबां तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसी कारण उनके मनोबल बढ़ते जा रहे हैं और वह हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम देते फिर रहे हैं। प्रदेश में चोरी-डकैती लूट की घटना अब आम हो गई है। अपराधी दिनदहाड़े किसी की हत्या कर भागने में सफल रह रहे हैं। भोजपुर जिले का पीरो थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने हत्या कर सनसनी फैला दिया। पीरो थाना क्षेत्र के ओझवलिया पुल के पास सोमवार की अहले सुबह हत्या कर फेंका गया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। व्यक्ति को गोली मार कर हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाठक गाव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक वीरेंद्र सिंह प्राइवेट शिक्षक था। बताते चलें कि रात में वह अपने घर था। सुबह में वह घर से निकला था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसी ने सुबह में प्राइवेट शिक्षक वीरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वीरेंद्र सिंह वहा कैसे पहुंचा इसका पता पुलिस लगा रही है।