Move to Jagran APP

राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

पटना से दिल्ली जा रही एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में सेना के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Jul 2018 04:09 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 04:09 PM (IST)
राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

पटना [जेएनएन]। भारतीय रेल कितनी भी सुरक्षा की बात करे लेकिन महिलाओं के लिए रेलवे सफर भी सुरक्षित नहीं है। चलती ट्रेनों में महिलाओं के साथ छेड़खानी आम बात हो गई है। आम ट्रेनों की कौन कहे राजधानी जैसी ट्रेनों में भी सफर करने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के साथ रात में दूसरे यात्री ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर मुगलसराय जीआरपी ने आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़ित महिला नई दिल्ली से पटना जाने के लिए ट्रेन के बी-3 कोच में सवार हुई थी। उसकी सीट के बगल में ही 34 नंबर बर्थ पर सहरसा निवासी प्रकाश चौधरी भी सफर कर रहा था। वह रात में करीब 12 बजे ट्रेन जैसे ही इलाहाबाद से आगे बढ़ी कि सभी यात्रियों को सोते हुए देखने के बाद प्रकाश ने अपने पास बर्थ पर सफर कर रही महिला यात्री से छेड़खानी शुरू कर दी। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना तो महिला शोर मचाने लगी। इस दौरान अन्य यात्रियों की भी नींद खुल गई। शोर सुनकर कानपुर आरपीएफ एस्कार्ट के जवान कोच में पहुंच गए और प्रकाश को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ ने इसकी सूचना कंट्रोल को भी दे दी। इस पर मुगलसराय में जीआरपी सतर्क हो गई। ट्रेन रात दो बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी कर्मी ट्रेन में पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी मुगलसराय के निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि प्रकाश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.