Ayodhya Verdict: बोले सुशील मोदी- अयोध्या में मंदिर भी बनेगा और मस्जिद भी
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय देश की परंपरा आस्था और भावनाओं का सम्मान करने वाला है।
पटना, राज्य ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय देश की परंपरा, आस्था और भावनाओं का सम्मान करने वाला है। इससे मंदिर भी बनेगा और मस्जिद भी बनेगी। मोदी ने टवीट करके कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले के साथ सामाजिक सौहार्द पर विपरीत असर डालने वाला एक विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा आज भारतीय संस्कृति का सूर्य कटुता के ग्रहणकाल से मुक्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के पांच माननीय न्यायाधीशों ने जिस धैर्य के साथ सबको अपनी बात रखने का मौका दिया और तथ्यों के आधार पर सर्वसम्मति से जो फैसला सुनाया, उसका सबको सम्मान करना चाहिए। इसमें किसी की हार नहीं और जीत सबकी है।
मोदी ने कहा कि अब ङ्क्षहदुओं को मस्जिद बनाने में और मुसलमानों को राम मंदिर बनाने में सहयोग कर देश की एकता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर लम्बी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भारत की न्याय व्यवस्था का मान बढ़ाने वाला है।