Move to Jagran APP

सुशील मोदी ने खोला शत्रुघ्न सिन्हा की गलत संगत का राज, कहा- छोड़ दें BJP

बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने पार्टी के सांसद व बॉलीवुड अभिनेता शुत्रघ्‍न सिन्‍हा पर बड़ा हमला किया। कहा कि उन्‍हें खुद को लेकर गलतफहमी हो गई है।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 10:28 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 07:53 PM (IST)
सुशील मोदी ने खोला शत्रुघ्न सिन्हा की गलत संगत का राज, कहा- छोड़ दें BJP
सुशील मोदी ने खोला शत्रुघ्न सिन्हा की गलत संगत का राज, कहा- छोड़ दें BJP

पटना [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा तथा उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी आमने-सामने आ गए हैं। एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व पार्टी पर हमला किया। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बातों पर उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने पलटवार किया। कहा कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा गलत संगत में चले गए हैं, उनको भाजपा नहीं भा रही तो छोड़ देनी चाहिए।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोलते हुए कहा कुछ लोगों को अपने बारे में बड़ी गलतफहमी हो जाती है कि लोग उनको ही वोट देते हैं। उनको भाजपा छोड़ देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा नाराज होकर एक बार चुनाव में प्रचार में नहीं गए। इसके बावजूद राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने भारी बहुमत से चुनाव जीता।

सुशील मोदी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके भी आइकॉन रहे हैं, लेकिन इन दिनों वे जिस तरह गालियां दे रहे हैं, उन्हें भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस पार्टी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया, दो बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा भेजा, क्या उसके बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? 

सुशील मोदी ने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बहके सुर का राज भी खाेला। कहा कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा इन दिनों यशवंत सिन्हा की गलत संगत में चले गए हैं। वे लालू यादव से भी मिलने चले गए। अब उनके बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बना रहे हैं।

मोदी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी लोकप्रियता का इतना ही गुमान है तो पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ कर देख लें। उनके चुनाव जीतने में नंदकिशोर यादव, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन और संजीव चौरसिया का क्या कम योगदान रहा है। यहां की चार विधानसभाओं में 90 से भाजपा के चुनाव जीतने का रिकार्ड रहा है।

पटना साहिब से कौन चुनाव लड़ेगा इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा यह पार्टी तय करेगी। कहा पार्टी कहेगी कि चुनाव लडऩा है तो लड़ेंगे। नहीं कहेगी तो नहीं लड़ेंगे। एक बात तय है इस पार्टी में ही पैदा हुए हैं इसी में अर्थी निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.