Move to Jagran APP

Aurangabad Election Result 2019: भाजपा के सुशील कुमार सिंह 70 हजार मतों से जीते

औरंगाबाद लोकसभा सीट से सुशील कुमार सिंह विजयी घोषित हुए हैं। पहले चक्र की मतगणना से ही वे आगे रहे। उन्‍होंने इसे अंत तक बरकरार रखा। इस तरह हम के उपेंद्र प्रसाद हार गए।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:19 PM (IST)
Aurangabad Election Result 2019: भाजपा के सुशील कुमार सिंह 70 हजार मतों से जीते
Aurangabad Election Result 2019: भाजपा के सुशील कुमार सिंह 70 हजार मतों से जीते

औरंगाबाद, जेएनएन। औरंगाबाद लोकसभा सीट से सुशील कुमार सिंह विजयी घोषित हुए हैं। पहले चक्र की मतगणना से ही वे आगे रहे। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का मतगणना सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में संपन्न हुआ। पहले च‍क्र से लेकर अंत तक भाजपा के सुशील कुमार सिंह ने बढ़त को बरकरार रखा और जीत गए। 

loksabha election banner

भाजपा प्रत्‍याशी सुशील सिंह को 427721 तथा हम के उपेंद्र प्रसाद को 357169 मत मिले। इस तरह, भाजपा के सुशील सिंह ने हम के उपेंद्र प्रसाद को 70 हजार 552 वोटों से पराजित किया। बसपा के नरेश यादव 33772 वोट लाकर तीसरे स्‍थान पर रहे। भाजपा के टिकट पर दूसरी बार लड़ रहे सुशील सिंह ने इस सफलता के साथ जीत की हैट्रिक लगाई। 

2019 लोकसभा का चुनाव परिणाम 

सुशील सिंह (भाजपा प्रत्‍याशी) - 427721 मत 

उपेंद्र प्रसाद (हम प्रत्‍याशी) - 357169 मत

जीत का अंतर - 70552 मत  

2014 लोकसभा का चुनाव परिणाम

सुशील सिंह (भाजपा प्रत्‍याशी) - 307941 मत

निखिल कुमार (कांग्रेस प्रत्‍याशी) - 241594 मत 

जीत का अंतर - 66347

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.