Move to Jagran APP

अंतरिक्ष के दीवाने Sushant ने खरीद रखा था टेलीस्कोप, चांद-सितारों के साथ देखते थे ग्रहों की चाल

सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर हमेशा अंतरिक्ष से जुड़े पोस्ट शेयर करते थे। इसके साथ ही उन्हें तीरंदाजी भी पसंद थी। जानें क्या-क्या थे सुशांत के शौख।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 11:34 AM (IST)
अंतरिक्ष के दीवाने Sushant ने खरीद रखा था टेलीस्कोप, चांद-सितारों के साथ देखते थे ग्रहों की चाल
अंतरिक्ष के दीवाने Sushant ने खरीद रखा था टेलीस्कोप, चांद-सितारों के साथ देखते थे ग्रहों की चाल

पटना, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म इंडस्ट्री में जिंदादिली और खुशमिजाज अंदाज के लिए भी जाना जाता था। अंतरिक्ष के दीवाने सुशांत को चांद और सितारों से भी प्यार था। ग्रहों को देखना पसंद था। इसी वजह से उन्होंने टेलीस्कोप भी खरीदा था। अंतरिक्ष से जुड़ा कुछ न कुछ वह पोस्ट हमेशा सोशल मीडिया पर भी करते थे। स्पोट्र्स में क्रिकेट के अलावा कंप्यूटर गेट और तीरंदाजी भी पसंद थी।

loksabha election banner

सपनों की लिस्ट बनाकर किया करते थे पोस्ट

सुशांत इंस्टाग्राम पर भी अक्सर अपने सपनों की लिस्ट बनाकर पोस्ट किया करते थे। कंप्यूटर गेम से लेकर टेक्नोलॉजी से भी प्यार था। सुशांत के सोशल मीडिया पर अकाउंट्स पर कई लेखकों की लिखी बातें पढऩे को मिलती थीं। वह मशीनों के बारे में और उनके फंक्शन के बारे में सीखने का भी प्रयास करते रहते थे।

मां को याद कर सेट पर रोने लगे थे सुशांत

सुशांत अपनी मां के बहुत करीब थे। कई मौकों पर उन्होंने जताया भी कि मां उनके लिए क्या हैं। सुशांत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट मां की याद में ही था। यहीं नहीं उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा-4 में मां को समर्पित एक डांस परफॉरमेंस दिया था, जिसे देखकर शो की जज माधुरी दीक्षित रो पड़ी थीं। खुद मंच पर सुशांत की आंखें भर आई थीं।

लेमन ट्री में बहनों से हुई थी मुलाकात

पिछले साल मई की बात है। फिल्म की शूटिंग से फुर्सत मिली तो अपनी नानी की मन्नत पूरी करने बिहार आये थे। उनका खगडिय़ा में नानी के घर मुंडन का कार्यक्रम था। खगडिय़ा जाने के पहले पटना में राजीवनगर स्थित अपने घर में ठहरे थे। रात में बहनों से खूब बातें की और अगले दिन पटना में रहने वाली दोनों बहनें उनके साथ गांधी मैदान के पास एक होटल में कॉफी पीने गई थीं। वहां होटल के अधिकारी और कर्मियों ने सुशांत के साथ सेल्फी भी ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.