Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput Death Case: Ex GF अंकिता ने खोला राज- रिया चक्रवर्ती से परेशान थे सुशांत

Sushant Singh Rajput Death Case सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस को अंकिता लोखंडे ने कई अहम जानकारियां दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 09:26 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 02:58 PM (IST)
Sushant Singh Rajput Death Case: Ex GF अंकिता ने खोला राज- रिया चक्रवर्ती से परेशान थे सुशांत
Sushant Singh Rajput Death Case: Ex GF अंकिता ने खोला राज- रिया चक्रवर्ती से परेशान थे सुशांत

पटना, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Death Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता द्वारा पटना मे दर्ज एफआइआर के आधार पर बिहार पुलिस जांच के लिए मुुंबई गई है। उसने मामले से जुड़े कई लोगों से बातचीत की है। बिहार पुलिस सुशांत की गलफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की कोशिश में है। बताया जा रहा है कि इस बीच बिहार पुलिस ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडें का बयान दर्ज किया है। विदित हो कि सुशांत व अंकिता टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ थे। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। रिया चक्रवर्ती इसके काफी समय बाद सुशांत की जिंदगी में आईं। सुशांत का परिवार रिया को ही सुशांत की मौत के लिए जिम्‍मेदार मान रहा है।

loksabha election banner

मामले की जांच को मुंबइ गई है बिहार पुलिस की टीम

विदित हाे कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में मृत मिले थे। मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड माना है। सुशांत कि पिता ने घटना के डेढ़ महीने बाद पटना के राजीव नगर थाना में एफआइआर दर्ज कराते हुए बेटे के सुसाइड के लिए रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार बताया है। एफआइआर में रिया पर पैसों की उगाही, ब्लैकमेल व प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसर एफआइआर के सिलसिले में बिहार पुलिस की दो टीमें मुुंबई गईं हैं।

मुंबई पुलिस से ली अहम जानकारियां, कर रही पूछताछ

बिहार पुलिस की दो टीमें तीन दिनों से मुंबई में हैं। वह मामले से जुड़ी जानकारियां मुंबई पुलिस से ले रही है। टीम मामले से जुड़े व आरोप के घेरे में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। वह सुशांत के बैंक खातों की जांच भी कर रही है।

अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को दी अहम जानकारी

बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंडे से पूछताछ की है, जिसमें उन्‍होंने कई अहम जानकारियां दी हैं। बताया जा रहा है कि अंकिता ने बिहार पुलिस को बताया है कि जब वे 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग कर रहीं थीं, उस दौरान सुशांत ने उन्हें बर्थ-डे विश करने के लिए मैसेज किया था। उसी चैट के दौरान सुशांत ने रिया चक्रवर्ती द्वारा प्रताड़ना की बात बताई थी। सुशांत ने तब रिया से रिलेशनशिप तोड़ने की बात भी कही थी।

मुंबई पुलिस को भी दिया था यही बयान

बताया जाता है कि अंकिता ने मुंबई पुलिस को भी अपने बयान में कहा था कि सुशांत का रिया से संबंध ठीक नहीं था। सुशांत ने ही अंकिता को दी थी। एक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि अंकिता ने पुलिस को रिया द्वारा सुशांत के उत्पीड़न की बात भी कही थी। इस संबंध में अंकिता ने सुशांत से चैट के स्क्रीनशॉट्स भी दिखाए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.