Move to Jagran APP

बिहार: शेखपुरा में आंधी से दीवार गिरी, बच्चे की मौत, नालंदा में आॅटो पर पेड़ गिरा

मौसम के बदले तेवर से बिहार के कई जिलों में जहां राहत मिली है वहीं नालंदा में पेड़ तो शेखपुरा में घर की दीवार गिरने की सूचना है। कहीं कहीं बारिश भी हुई है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 08:30 PM (IST)
बिहार: शेखपुरा में आंधी से दीवार गिरी, बच्चे की मौत, नालंदा में आॅटो पर पेड़ गिरा
बिहार: शेखपुरा में आंधी से दीवार गिरी, बच्चे की मौत, नालंदा में आॅटो पर पेड़ गिरा

पटना [जेएनएन]। मौसम के बदले तेवर से बिहार के कई जिलों में जहां राहत मिली है, वहीं नालंदा में पेड़, तो शेखपुरा में घर की दीवार गिरने की सूचना है। दीवार गिरने से शेखपुरा में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। वहीं अन्य जिलों में तेज हवा के बहने से मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार को ही मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में मौसम खराब होने को लेकर अलर्ट किया था।   

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बिहार के लिए मौसम विभाग ने शुक्रवार की दोपहर अलर्ट जारी किया था। विभाग ने लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा, खगड़िया आदि जिलों के लिए यह अलर्ट था। विभाग ने यह भी कहा था कि तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 

जानकारी के अनुसार शेखपुरा के माहुली पुलिस ओपी के अफरडीह गांव में तेज हवा से दीवार गिरने की घटना हुई। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर बाद दोनों बच्चे शरबर तथा हेमताज घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय तेज आंधी की वजह से घर की ईंट की पक्की दीवार गिर गई। दोनों बच्चे दीवार के मलवे की चपेट में आ गए। 

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पांच साल के शरबर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि बुरी तरह से जख्मी हेमताज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पटना रेफर किया गया। हेमराज भी पांच साल का है। मृत शरबर गांव के ही मो सुलमान का पुत्र है, जबकि जख्मी बालक हेमताज मो नसीम का पुत्र है।  

उधर इस घटना को छोड़ शुक्रवार को जिले के बाकी इलाकों में धूल भरी आंधी आने से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि आम जनजीवन पर इसका असर पड़ा। लगभग आधे घंटे तक चली तेज आंधी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। 

आंधी के साथ शहर में कुछ बूंदाबांदी भी हुई। तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्र में कई घरों की फूस की छत तथा करकट उडऩे की सूचना मिली है। धूल भरी आंधी की वजह से समूचे वातावरण को अंधेरा छा गया। 

उधर नालंदा व राजगीर समेत कई इलाके में धूलभरी आंधी आई। इलाके में हल्की बारिश भी हुई। तेज आंधी की वजह से नूरसराय रोड में कूट फैक्ट्री के समीप ऑटो के ऊपर पेड़ गिर गया। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। इससे ट्रैफिक भी बाधित हुआ। घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई और आनन फानन में जख्मी लोगों को अस्पताल भेजा गया। ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था पर इसका प्रभाव पड़ा है। अन्‍य जिलों से भी मौसम के सुहाना होने की खबर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.