Move to Jagran APP

दानापुर में आज से होगा राज्य सीनियर कुश्ती का आगाज, पहलवान दिखाएंगे दमखम Patna News

राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का शनिवार की दोपहरण आगाज होगा। प्रतियोगिता दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:34 AM (IST)
दानापुर में आज से होगा राज्य सीनियर कुश्ती का आगाज, पहलवान दिखाएंगे दमखम Patna News
दानापुर में आज से होगा राज्य सीनियर कुश्ती का आगाज, पहलवान दिखाएंगे दमखम Patna News

पटना, जेएनएन। दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंक्वेट हॉल में राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज आज यानी शनिवार को होगा। इसमें पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती में विभिन्न जिलों के पहलवान दमखम दिखाएंगे।

loksabha election banner

दोपहर होगा उद्घाटन

12 दोपहर बजे उद्घाटन चंद्रशेखर सिंह(आइएएस) निदेशक पंचायती राज, बिहार सरकार और मुख्य अतिथि बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह करेंगे। साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के रेफरी विशेषज्ञ के रूप में नवल किशोर मौजूद रहेंगे।

केवल बिहार के निवासी ही लेंगे भाग

प्रतियोगिता में केवल बिहार के निवासी खिलाड़ी ही भाग लेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन स्थल पर की गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन जालंधर 28 नवंबर से आयोजित होने वाली 64वी पुरुष और 22वी महिला सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य प्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिला पहलवान भाग लेंगे।

एेसे होगी मेडिकल प्रमाण पत्र की जरूरत

इसके अलावा 18 से 19 वर्ष के पहलवान मेडिकल प्रमाण पत्र लगाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। फ्रीस्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97,125 किग्रा, ग्रीको रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किग्रा, महिला में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किग्रा के पहलवान मैट पर पदक जीतने उतरेंगे। यह जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.