Move to Jagran APP

एसएस चौधरी होंगे राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, ये अधिकारी भी किए गए इधर-उधर Patna News

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बुधवार को इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि राज्य के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एसएस चौधरी होंगे।

By Edited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 09:29 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 09:07 AM (IST)
एसएस चौधरी होंगे राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, ये अधिकारी भी किए गए इधर-उधर Patna News
एसएस चौधरी होंगे राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, ये अधिकारी भी किए गए इधर-उधर Patna News
पटना, जेएनएन। राज्य के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एसएस चौधरी होंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बुधवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। डीके शुक्ला इस पद से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। अगले आदेश तक एसएस चौधरी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। कई अधिकारियों को इधर-उधर किया है। राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक-विकास एके पांडेय, जबकि मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक राकेश कुमार को बनाया गया है।

गया अंचल के वन संरक्षक अभय कुमार द्विवेदी को प्रोन्नति देते हुए मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन) बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुख्य वन संरक्षक सह निदेशक हरियाली मिशन के पद पर तैनात किया गया है। पीके जायसवाल को बिहार वानिकी विकास निगम का एमडी बनाया गया है। वन संरक्षक पूर्णिया मनोज कुमार सिंह को मुख्य वन संरक्षक कोटि में प्रोन्नति देते हुए अगले आदेश तक अपने ही पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है।


एन. जवाहर बाबू को वन संरक्षक कार्य योजना एवं अनुसंधान तथा एस. चंद्रशेखर को मुख्यालय से वन संरक्षक गया अंचल के पद पर तैनात किया गया है। एस. कुमार सामी पटना वन प्रमंडल के नये डीएफओ होंगे। अभी वे रोहतास डीएफओं के पद पर तैनात हैं। जबकि पार्क प्रमंडल के डीएफओ के पद पर हेमंत पाटिल को तैनात किया गया है। सुधीर कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से शोध प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क प्रमंडल पटना में पदस्थापित किया गया है। प्रद्युम्न गौरव को रोहतास का डीएफओ बनाया गया है। शशि शेखर को मुख्यालय से कार्य नियोजन प्रमंडल, भरत भूषण पाल को सहायक वन संरक्षक से प्रोन्नति देते हुए वैशाली का डीएफओ बनाया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.