20 से राजधानी में विशेष सफाई अभियान
: नगर आयुक्त का आदेश, पटना में 20 नवंबर से ़3 दिसंबर तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। : ----- - 15 दिसंबर तक चलेगा यह अभियान - कार्यपालक पदाधिकार
पटना । इंदौर की तर्ज पर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम ने 20 नवंबर से विशेष सफाई अभियान चलाने की घोषणा की है। यह अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। नगर आयुक्त अभिषेक सिंह ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर तैयारियां पूरी कर लें।
नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सुबह छह बजे साफ-सफाई का अनुश्रवण करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें। भ्रमण से संबंधित प्रतिवेदन वाट्सएप से उपलब्ध कराएं। इससे खुद सक्रियता का प्रमाण मिल जाएगा। सभी सफाई कर्मी एवं सफाई से जुड़े कर्मियों के आगमन एवं प्रस्थान दोनों समय उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित कराएं। अंचलों के विभिन्न पदों पर अधिष्ठापित किए गए यूरिनल और शौचालय की बंदोबस्ती नहीं होने की स्थिति में सफाई कर्मियों के साथ संबद्ध किया जाए।
नगर आयुक्त ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर अंचल में कार्यरत वाहनों का रूट प्लान बनाकर मुख्यालय को सूचित करें। यह भी स्पष्ट करें कि कौन वाहन किस सड़क मार्ग से कहां जाएगा और किस समय जाएगा। शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी सफाई कर्मियों के कार्य का बंटवारा कर जवाबदेही स्पष्ट की जाए। सड़क तय किया जाए। किस स्थान से किस स्थान तक कौन मजदूर साफ करेगा, यह तय होगा। उस स्थान पर गंदगी रहने के लिए उक्त सफाईकर्मी दोषी होगा।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में ज्यादा कचरा आने वाले स्थल की पहचान करके एक सप्ताह के अंदर जानकारी मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। सफाई कर्मी सुनिश्चित करेंगे कि कूड़ा किसी भी परिस्थिति में सड़क पर न गिरे। ठेला में उठाए गए कूड़े को कूड़ेदान में डालते समय जूट के थैले का इस्तेमाल करें।