पटना में रेल ट्रैक पर पड़ा मिला JDU MLA बीमा भारती के बेटे का शव, मां की रट- मार डाला
पटना में जदयू विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है। विधायक ने इसे हत्या बताया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 09:08 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। जदयू विधायक बीमा भारती के पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पटना में रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। शुक्रवार सुबह की इस घटना से हड़कम्प मच गया है। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। बीमा भारती सत्ताधारी दल की विधायक बीमा भारती बाहुबली माने जाने वाले अवधेश मंडल की पत्नी हैं। वे बिहार में पूर्णिया के रूपौली सीट से जदयू की विधायक हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीमा भारती से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है।
बीमा भारती हत्या बता रहीं हैं। उनके पति अवधेश मंडल ने भी कहा है कि यह राजनीतिक साजिश के तहत की गई हत्या है। उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज करायी है।
रेल ट्रैक पर पड़ा मिला शव
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। बाद में जब शव की पहचान सत्ताधारी दल (जदयू) की विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक के रूप में हुई तो हड़कंप मच गया।
पुलिस शव को घटनास्थल से बरामद कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की। घटना को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के पहले कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना, तीनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
दोस्तों संग कर रहा था पार्टी, हो गया गायब
बताया जा रहा है कि दीपक देर रात मुसल्लहाहपुर हाट इलाके में दोस्तों रितिक और मृत्युंजय संग पार्टी करने निकला था। इसक बाद वह कब और कैसे एनएमसीएस के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। दोनों दोस्त सीपी ठाकुर कॉलेज से स्नातक कर रहे हैं।
दोस्तों ने कहा, गर्लफ्रेंड से हाल ही में हुआ था ब्रेक-अप
पुलिस पूछताछ में दोस्त रितिक और मृत्युंजय ने बताया कि दीपक का रानी नाम की लड़की से प्यार था। दीपक रानी से मिलने के लिए चंडीगढ़ तक गया था। हाल में दोनों का ब्रेक-अप हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपक पार्टी के बाद रात करीब 10:30 बजे अचानक गायब हो गया। इसके पहले वह जब से कमरे में आया था, तभी से रानी के बारे में बातचीत कर रहा था। दीपक रानी से शादी करना चाहता था, लेकिन रानी के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।
विधायक मां की रट: बेटे को मार डाला
इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची विधायक बीमा भारती लगातार रट लगाए हुईं हैं कि उनके बेटे को किसी ने मार दिया। बेटे की मौत के बाद बीमा भारती की हालत खराब हो गई है। डॉक्टरों की टीम उनपर नजर रखे हुए है। वे फिलहाल इस हालत में नहीं कि उनका बयान लिया जा सके, इसलिए फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
बीमा भारती से मिले मुख्यमंत्री
घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीमा भारती से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। राज्य के कई मंत्री व विधायक भी बीमा भारती को सांत्वाना देने पहुंचे। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
राजनीति भी गरमाई, तेजस्वी बोले- कानून व्यवस्था बदहाल
इधर, घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि यह कानून व्यवस्था की बदतर हालत का एक और नमूना है। जो सरकार ब्रजेश ठाकुर जैसों को सम्मानित करे, उसके राज में ऐसा ही होता है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को लेकर ट्वीट किया है। घटना पर दुख प्रकट करते हुए उन्होंने लिखा है कि बिहार की कानून व्यवस्था बदहाल है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें