Move to Jagran APP

बिहार के लोजपा नेता का बेटा बैंक लूट कांड में गिरफ्तार, झारखंड में पुलिस को मिली सफलता

नालंदा जिले के एकंगरसराय व राजगीर बैंक लूट कांड में वांछित लोजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र शशि पासवान को नालंदा पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 11:02 PM (IST)
बिहार के लोजपा नेता का बेटा बैंक लूट कांड में गिरफ्तार, झारखंड में पुलिस को मिली सफलता
बिहार के लोजपा नेता का बेटा बैंक लूट कांड में गिरफ्तार, झारखंड में पुलिस को मिली सफलता

नालंदा, जेएनएन। नालंदा जिले के एकंगरसराय व राजगीर बैंक लूट कांड में वांछित लोजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र शशि पासवान को नालंदा पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके शागिर्द व बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर निवासी प्रभात कुमार सिंह के पुत्र गोल्डी को भी उसके घर से गिरफ्तार किया है। शशि पासवान राजगीर और एकंगरसराय में बैंक लूट के बाद से फरार चल रहा था। पांच साल पहले भी अन्य बैंक लूट कांड में जेल जा चुका है। 

loksabha election banner

एकंगरसराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शशि पासवान ने अपने तीन गुर्गों के साथ बीते साल एकंगरसराय स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हथियार के बल पर एक लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। वह सीसीटीवी के डीवीआर को लेकर भाग गया था लेकिन सेफ में लगे चिप को निकालना भूल गया था जिसमें उसका चेहरा कैद हो गया था। इसके बाद ही पुलिस उसकी तलाश में थी। मोबाइल लोकेशन व मुखबिरी के आधार पर शशि को रांची के बरियातू से गिरफ्तार किया गया। 

डीआइयू प्रभारी मो.मुश्ताक ने बताया कि शशि के शागिर्द गोल्डी के मोबाइल में अंतरराज्यीय बैंक लुटेरों के नंबर व नाम मिले हैं। शशि का कनेक्शन जहानाबाद के एक कुख्यात से भी है। सूत्रों के अनुसार शशि ने लूट की रकम को रियल एस्टेट के धंधे में निवेश कर रखा था। चार महीने पहले राजगीर के पिलखी स्थित देना बैंक शाखा में भी लूटकांड में भी शशि व गोल्डी शामिल रहे हैं। इस लूट के बाद से ही शशि पासवान झारखंड भाग गया था।

2015 में कैश वैन लूट के दौरान हुआ था गिरफ्तार : 

शशि पासवान ने 2015 में लहेरी थाना क्षेत्र के एलआइसी के समीप कैश वैन लूटने का प्रयास किया था, जिसमें वह गिरफ्तार हुआ था। 2015 में ही सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में 43 लाख लूट कांड में वह शामिल था। 2019 में दीपनगर थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ड कंपनी के गोदाम में हुई 7 लाख की चोरी की घटना को भी शशि ने ही अंजाम दिया था। सबसे पहले 2014 में नूरसराय थाना ने मारपीट के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए गोल्डी ने पुलिस के सामने राजगीर व एकंगरसराय बैंक लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि दोनों काफी शातिर अपराधी हैं। दोनों से पूछताछ जारी है। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.