आधा किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
फुलवारीशरीफ। सिपारा के नजदीक आधा किलो गांजे के साथ कुरथौल निवासी रोहित कुमार को पु
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:39 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:39 PM (IST)
फुलवारीशरीफ। सिपारा के नजदीक आधा किलो गांजे के साथ कुरथौल निवासी रोहित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानेदार फुलदेव चौधरी ने बताया कि दशहरा के मौके पर फ्लैग मार्च किया जा रहा था। जवानों को देख गुमटीनुमा गुटखा दुकान में बैठा रोहित भागने लगा। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर भाग रहे दुकानदार को धर-दबोचा। पूछताछ के दौरान गुटखा दुकान में छिपाकर रखा गया आधा किलो गांजा जब्त किया गया। रोहित गुटखे की आड़ में गांजे की पुड़िया बेचता था। पुलिस ने बताया कि सप्लायर का पता लगाया जा रहा है। पहचान कर उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें