Move to Jagran APP

आलमगंज थाना क्षेत्र में स्थिति सामान्य, पुलिस कर रही कैंप

आलमगंज में स्थिति सामान्य पुलिस कर रही कैंप

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 01:45 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:28 AM (IST)
आलमगंज थाना क्षेत्र में स्थिति सामान्य, पुलिस कर रही कैंप
आलमगंज थाना क्षेत्र में स्थिति सामान्य, पुलिस कर रही कैंप

पटना। पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान सोमवार की रात आलमगंज थाना क्षेत्र में हुई हिसक झड़प के तीसरे दिन बुधवार को स्थिति सामान्य रही। अन्य दिनों की भांति अशोक राजपथ तथा गलियों की अधिकांश दुकानें खुली रहीं। गली के मुहाने तथा चौराहों पर पुलिस तैनात रही। मोहल्लों की गलियों में पुलिस मोटरसाइकिल से दिन और रात में गश्त कर रही है। अशोक राजपथ पर अन्य दिनों की भांति वाहनों का परिचालन रहा। अफवाहों पर लोगों ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटनास्थल के आसपास की स्थिति सामान्य दिखी। एसएसपी गरिमा मलिक ने सुल्तानगंज थाना में बैठक कर थानाध्यक्षों व अन्य पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिया।

loksabha election banner

गरिमा मलिक, एसपी जितेंद्र कुमार व एएसपी मनीष कुमार बुधवार को आलमगंज थाना में बैठक के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों के साथ बातचीत कर सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की। पूर्वी एसपी ने कहा कि तनाव उत्पन्न करने वाले लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने वार्ड पार्षदों, सिविल डिफेंस, शांति समिति व सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि सब मिलजुलकर भाईचारा बनाएं। नागरिकों ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि अशांति फैलाने वालों के मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे। सामाजिक पहल से ही भाईचारा कायम रह सकता है। हर चौक-चौराहों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, इंस्पेक्टर और पुलिस बल कैंप कर रहे हैं।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.