Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व में शामिल होकर बिहार से पंजाब लौट रहे सिख संगत पर भोजपुर में हमला, आधा दर्जन घायल

प्रकाश पर्व से लौट रहे सिख संगत पर ईट -पत्थर से हमले की घटना सामने आई है।यह घटना आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के पास की। पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया जा रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 02:35 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 03:06 PM (IST)
प्रकाश पर्व में शामिल होकर बिहार से पंजाब लौट रहे सिख संगत पर भोजपुर में हमला, आधा दर्जन घायल
जख्‍मी सिख संगतों को पीएचसी में चल रहा इलाज। जागरण

आरा, जागरण संवाददाता। Attack on Sikh Sangat in Bhojpur: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर पटना आए सिख संगतों पर पंजाब लौटने के दौरान आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के पास हमला कर दिया गया। पत्थरबाजी में आधा दर्जन सिख संगत घायल हो गए। उनका इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद स्‍थानीय पुलिस वहां पहुंची। घायलों को लेकर अस्‍पताल गई। जिला से भी डीएसपी के नेतृत्‍व में पुलिस टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। हमले में घायल सभी लोग पंजाब के मोहाली के निवासी हैं ।

loksabha election banner

यज्ञ के लिए चंदा वसूलने के विवाद में किया हमला 

बताया जाता है कि प्रकाश पर्व संपन्‍न होने के बाद सभी सिख संगत पटना से ट्रक पर सवार होकर पंजाब लौट रहे थे। ट्रक पर कुल 20 महिलाएं व 40 पुरुष सवार थे। भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के ध्‍यानी टोला में चंदा वसूला जा रहा था। वहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। यज्ञ के नाम पर लोग चंदा वसूल रहे थे। इस दौरान सिख संगत की गाड़ी पहुंची तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक तजिंदर सिंह से चंदा मांगा। इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया। 

ट्रक से खींचकर शुरू कर दी चालक की पिटाई

उसने विरोध किया तो गाड़ी से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब सिखों ने इसका विरोध किया तो उनालोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनय तिवारी ने डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्‍व में पुलिस टीम को वहां भेजा। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को भेज दिया गया है। वे स्‍वयं भी जा रहे हैं। डीएसपी के नेतृत्‍व में की गई छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  घायलों ने बताया कि वे लोग पटना हरमंदिर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में शामिल होने आए थे। लौटने के दौरान बिहार में उनपर हमला किया गया है। 

घायलों के नाम 

  1. मनप्रीत सिंह,33 पिता-हरनेक सिंह, चंडीगढ़।
  2. बीरेन्द्र सिंह, 40 पिता-अमरीक सिंह
  3. हरप्रीत सिंह 34 पिता-राज सिंह  चंडीगढ़ , मोहाली  
  4. हरप्रीत सिंह 32 पिता कमलजीत सिंह
  5. बलबीर सिंह 62 पिता-हाजरा सिंह ।
  6. जसबीर सिंह 41 पिता- ज्ञान सिंह रेफर,
  7. तजिंदर सिंह 45 पिता सरदार मेवा सिंह (चालक)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.