Move to Jagran APP

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट- प्रियंका में दिखती हैं इंदिरा गांधी, पार्टी अध्यक्ष बनाना चाहिए

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी की खूब तारीफ की है और उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि प्रियंका में इंदिरा की छवि दिखती है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 02:49 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 08:09 PM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट- प्रियंका में दिखती हैं इंदिरा गांधी, पार्टी अध्यक्ष बनाना चाहिए
शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट- प्रियंका में दिखती हैं इंदिरा गांधी, पार्टी अध्यक्ष बनाना चाहिए

पटना, जेएनएन। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार की सुबह कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की और लिखा कि प्रियंका ने मुझे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद दिला दी। शत्रुघ्न ने लिखा कि जिस तरह से बेलछी कांड के दौरान इंदिरा गांधी हाथी पर सवार होकर पहुंची थीं, इसी तरह प्रियंका ने भी सोनभद्र मामले में किया है। अब प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए।

loksabha election banner

शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए लिखा कि जिस तरह से दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता और एक मुस्कान के साथ उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी औऱ जिस तरह से वो हिरासत में रहीं, वो बिल्कुल अकथनीय है। उन्होंने उन जटिल परिस्थितियों में अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसीलिए मेरी विनम्र अपील है कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रियंका को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी के लिए बूस्टर की तरह होगा और ये पार्टी के हित में भी होगा। प्रियंका एक सच्चे समर्पित नेता की तरह आदर्श नेता हैं। अन्य राजनीतिक दलों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए और उनकी तरह हिम्मत और लोगों के लिए लड़ाई लड़ने की सीख लेनी चाहिए। 

बता दें कि प्रियंका के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने भी प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राऱष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए कहा था कि उनमें पार्टी की कमान संभालने के सारे गुण मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताई थी कि अगर कोई गैर-गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष बना तो पार्टी 24 घंटे के अंदर बिखर जाएगी।

दरअसल यूपी के सोनभद्र में हुए नरसंहार को लेकर प्रियंका गांधी ने जिस तरह योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, उससे पार्टी नेताओं को उनमें इंदिरा गांधी की झलक दिखने लगी है।

बता दें कि सोनभद्र में एक जमीनी विवाद के बाद 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। आखिरकार नरसंहार पीड़ित के परिजन उनसे मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.